PAMMI BHARGOW   (Pammi ✍️)
63 Followers · 46 Following

read more
Joined 28 April 2021


read more
Joined 28 April 2021
6 NOV 2022 AT 13:13

प्रेम स्वाहा हो जाता है,
क्रोध की ज्वाला में
सारे अरमान बिखर जाते है
उस एक क्षण में |
पृथ्वी घूमना बंद कर देती है,
सूर्य आँखो में नज़र आता है,
चाँद पर ग्रहण लग जाता है,
जब दिमाग़ और दिल के बीच तकरार चलती है |
और इन सब के बीच
कहीं रिश्ते की डोर कमजोर पड़ जाए!
तो प्रेम, क्रोध में स्वाहा हो जाता है |

-


25 OCT 2022 AT 20:48

कितने अनगिनत बार मिली हूँ तुमसे..
किसी एक निश्चित समय मिलने से पहले भी कितनी बार मिली हूँ तुमसे,
फिर भी हर बार एक नई बात लगती है उस पल में |
वह पल क्षणिक तो होते है,
पर तुम्हारे उस एक स्पर्श की याद लम्बे समय तक दिलाते है.
जिंदगी के इन पलों में बार -बार मिलना है, तुमसे
इसकी कल्पना करके
कई बार मिली हूँ तुमसे |

-


30 JUN 2022 AT 21:39

मेरी हर खुशी हर बात तेरी है
सांसो में छुपी ये हयात तेरी है
दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिना
धड़कनो की धड़कती हर आवज़ तेरी है ❤

-


27 APR 2022 AT 23:59

आज हम बुरे है
कल अच्छे हों जायेंगे
आज हम झूठे है
कल सच्चे हों जायेंगे
ऐ मौत!
गहरी नींद में एक बार सुला कर तो देख
फिर हमारे भी दुनियां में
कई चर्चे हों जायेंगे

-


27 APR 2022 AT 21:52

कभी नज़र ना लग जाए
मेरे यार को
कभी नज़र ना लग जाए
मेरे प्यार को
चाहता तो नहीं
फिर भी उसका दीदार कर बैठी हूँ
ना जाने क्यों मैं
उससे इतना प्यार कर बैठी हूँ

-


27 APR 2022 AT 21:50

कभी नज़र ना लग जाए
मेरे यार को
कभी नज़र ना लग जाए
मेरे प्यार को
चाहता तो नहीं
फिर भी उसका दीदार कर बैठी हूँ
ना जाने क्यों मैं
उससे इतना प्यार कर बैठी हूँ

-


24 APR 2022 AT 18:55

हौसला रखो
ये वक़्त भी गुजर जाएगा
आज उनके पास है
उन्हें हमारी क़दर नहीं
कल ये वक़्त ही
उन्हें हमारी याद दिलाएगा...

-


24 APR 2022 AT 18:47

उसे लगता है कि मेरी महोब्बत कम हो गई है
उसे जाकर समझा दो
कि ये दूध की मलाई नहीं जो ख़त्म हो गई है..

-


22 APR 2022 AT 20:06

दुनियां की रीत जगत ने ऐसे बनाई
कि जो विश्वास करते है उन्हें हम धोखा देते है
और जो विश्वास नहीं करते है
उन्हें हम विश्वास दिलाने में लगे रहते है...

-


21 APR 2022 AT 10:48

अब बस
खुदा से यहीं दुआँ है मेरी
कि मेरी डोली उठे
तो तेरे घर के लिए उठे
वरना मेरी अर्थी उठे
और मेरे घर से ही उठे....

-


Fetching PAMMI BHARGOW Quotes