Pallavi Jha   (Pallavi Jha)
367 Followers · 7 Following

read more
Joined 6 January 2019


read more
Joined 6 January 2019
25 AUG 2022 AT 12:31

तेरे चाहत की खुशबू में दिल मदहोश है
तेरे लिए ऐ जाना!
तेरी याद में दिल बेहोश है।।

-


25 AUG 2022 AT 12:26

मगर मंजिल की,आज भी मुझको ख्वाहिश है
वक्त के हाथों मजबूर थी तब मैं
मगर हौसलों को, आज भी
मंजिल की ही फरमाइश है।।

-


25 AUG 2022 AT 12:22

मधुर तेरी मुस्कान कन्हैया
और मुरली में बसी तुम्हारी जान है
मनमोहक तेरा रूप ओ कान्हा
सच्ची प्रीत तेरी पहचान है

-


24 AUG 2022 AT 20:09

समझ नहीं मैं पाई थी
जिसके पीछे पीछे मैं चलती थीं
वो खुशियां नही, परछाई थी।।

-


24 AUG 2022 AT 20:07

तू कल भी मेरे साथ था
तू कल भी मेरे साथ रहे
होठों से भी ज्यादा हमदम!
हमारा, दिल से दिल तक बात रहे ❤️

-


24 AUG 2022 AT 14:48

प्रेम सिर्फ़ एक शब्द नहीं है
बल्कि प्यार एक बेहद ही खूबसूरत रिश्ता है
हालांकि, इस रिश्ते को हर कोई निभाता नही है
कुछ लोग इस रिश्ते को चुन लेते हैं
कुछ दिन प्यार भरे लम्हे बीता कर
रिश्ते में संघर्ष आते ही
हमसफर! ही बदल देते हैं लोग
और जब दूसरों को
प्यार के रिश्ते को शादी के मुकाम से होकर
ज़िंदगी भर के साथ तक निभाते देखते हैं
तो वही लोग उस प्यारे जोड़े को
शर्म की निगाहों से देखते हैं
जो प्यार में हमसफ़र! का साथ
और प्यार का ये पवित्र रिश्ता
सच्चे दिल से निभा रहे हैं।।
गुजारिश है उन लोगों से की
सभी के प्रेम को एक नज़र से ना देखें क्यूंकि
कुछ लोग संघर्ष देख हमसफ़र! बदल देते हैं
और कुछ लोग हमसफ़र! के लिए
ज़िंदगी ही बदल लेते हैं।।

-


24 AUG 2022 AT 14:34

सिर्फ़ तेरा नाम उकेरा है
तेरे आने की आहट में
मैंने, शब्दों का पुष्प बिखेरा है।
तू आजा बेफिक्र हमदम!
इस दिल में तेरा डेरा है
तेरे प्रित ने ऐ हमसफर!
मेरे दिल को कबसे घेरा है।।

-


13 JUL 2022 AT 13:50

आंखें बंद करके भी
मैं अक्सर तेरा दीदार करती हूं
गंगा की धारा के जितना
मेरे हमदम!
मैं तुझसे प्यार करती हूं 🥰💞🥰

-


3 JUL 2022 AT 11:25

तेरा इंतजार करे
ये दिल धड़कनों से ज्यादा
तुझको ही प्यार करे ❤️

-


3 JUL 2022 AT 11:21

कब तक खुद को आज़ाद कहूं
बंदिशों के इन बेड़ियों को
कब तक यूंही सिरताज़ कहूं ।
क्यूं विचारों को कैद में रखकर
यूंही मैं ख़ामोश रहूं
इससे बेहतर है जंजीरें तोड़
आज़ादी में मदहोश रहूं।।

-


Fetching Pallavi Jha Quotes