Palak Dubey   (Palak Dubey)
5 Followers · 5 Following

Live as if you were to die tomorrow.learn as if you were to live forever.
Joined 27 August 2020


Live as if you were to die tomorrow.learn as if you were to live forever.
Joined 27 August 2020
10 MAY AT 10:44

"Maa ki Chupi"

Maa kabhi kabhi chup rehkar bhi sab keh jaati hai,
Uski aankhon mein jo paani rukta hai na,
Wahi mere dil ko toofaan bana jaata hai.

Woh poochhti nahi, par har haal jaan leti hai,
Main theek bolun ya jhooth,
Maa ki aankhon mein meri sachchai utar jaati hai.
Log kehte hain khuda har jagah hota hai,
Par main sirf Maa ke haathon mein uska haath mehsoos karti hoon,
Jo sirhane baith kar kehti hai —
“Beta, sab theek ho jayega”
Aur usi waqt meri tooti hui duniya phir se swar jati hai.

Maa… tu bas ek naam nahi,
Tu meri har us kahani ka aakhri lafz hai,
Jahan zindagi bhi ruk kar sirf tera naam leti hai.
Happy Mother’s Day, Meri Duniya.
~Tumhari_Palak❤️

-


10 MAY AT 10:25

"Maa ke haathon ki khushboo"

Maa ke haathon ki ek purani si khushboo aati hai,
Jab kabhi thak ke lautun, toh rooh tak mehka jaati hai.
Maa ki aankhon mein ek adhoora khwab rehta hai,
Jo har raat meri chinta mein poora hota hai,
Aur subah meri muskurahat mein mar jaata hai.
Log kehte hain, waqt kisi ke liye nahi rukta,
Par meri Maa ke liye toh saalon se wahi ghadi atki hai,
Jab usne mujhe pehli baar god mein uthaya tha.
Main iss duniya me kuch bhi hasil karlu,par
Maa, teri ungli pakad ke chalne wala sukoon,
Bas iss zindagi ki sabse badi jeet hoti h.

Maa... tu sirf ek rishta nahi hai,
Tu meri har us dua ka hissa hai,
Jo maine kabhi manga bhi nahi mere liye,
Par tu har baar meri zindagi mein utaar deti hai.
Tumhare liye to jitna bhi likhu kam h maa,
Qki bhagwan ko sabdo me byan nhi kar skte.
~ Tumhari_Palak

-


15 MAR AT 14:46

"खुद से भी अब बात नहीं होती,
आईने में वो पहली सी मुलाकात नहीं होती।
खुशियों की रौशनी कहीं खो गई,
अब तो मन में पहले सी जज़्बात नहीं होती।

चलते-चलते थम गई हूँ कहीं,
जिंदगी में अब कोई सौगात नहीं होती।
सब कुछ पास होकर भी अधूरा सा है,
अब किसी से भी कोई बात नहीं होती।"

-


15 MAR AT 14:43

"अब खुद से भी मुलाकात नहीं होती,
आईना देखूँ तो अपनी ही पहचान नहीं होती।
खुशियों की चिट्ठियाँ कहीं गुम हो गई,
अब दर्द ऐसा है कि पहले जैसी बात नहीं होती।

राहें भी अपनी लगती नहीं,
मंज़िल से अब कोई मुलाकात नहीं होती।
सब कुछ होते हुए भी अधूरी सी हूँ,
अब किसी से कोई शिकायत नहीं होती।"

-


15 MAR AT 14:41

रोती तो नहीं हैं बस,मुस्कुराना भूल गई है!
पहले की तरह अब,जीना भूल गई है!
जाने किस बात की सोच में,खोई सी रहती हैं।
खामोश रहने लगी है,किसी से बात करना भूल गई है।
लोगो से अब दिल उसका,शिकायत तक नहीं करता,
कोई है, है भी क्या अपना,वो ये भी भूल गई है!
टूट सी गई है वो अंदर से,फिर भी दिखाती नहीं।
ना जाने क्यों एक अरसे से,खुल के हंसना भूल गई है!
दिल उसका भी करता है,ख्वाब हकीकत हो उसका भी
जब से टूटी है ख्वाब,सजाना भूल गई है।
टूट के बिखरी ऐसे है,खुद को समेटना भूल गई हैं।

-


15 MAR AT 14:38

"रंग तो हर तरफ बिखरे पड़े हैं,
पर मेरे दामन में अब कोई रंग नहीं।
हँसी-ठिठोली की गूंज तो सुनाई देती है,
पर मेरे दिल में अब वो उमंग नहीं।

जो हाथ कभी रंग लगाने को बढ़ते थे,
अब वो ही सबसे अजनबी से लगते हैं।
होली तो हर साल आती है यहाँ,
पर मेरे हिस्से में बस सूनेपन के रंग लगते हैं।"

-


15 MAR AT 14:26

"होली तो हर साल आती है,
मैं भी रंगों में भीग जाती हूँ,
पर अंदर से कब की सूख चुकी हूँ,
अब वो पहली सी उमंग नहीं होती हैं।

होंठ मुस्कुराते हैं, चेहरे पे रंग चढ़ता है,
पर दिल में अब वो एहसास नहीं जागता है।
जो खुशियाँ कभी रंगों के संग घुलती थीं,
अब बस दिखावे का इक रिवाज सा लगता।

हाथों में गुलाल है, पर रूह बेरंग सी,
भीड़ में हूँ फिर भी अकेली सी लगती हूँ।
सब कहते हैं, 'होली खेलो, खुश रहो,'
पर अब खुद से ही कोई बात नहीं होती।"

-


9 AUG 2024 AT 13:16



कुछ चीजें सिर्फ ज़रूरतें पूरी करती हैं,
उनसे कोई खास रिश्ता नहीं जुड़ता,
बस जितनी ज़रूरत हो, उतना ही लगाव,
इनसे दिल का कोई कोना नहीं भरता।

जब तक ज़रूरत हो, तब तक साथ,
फिर दूर हो जाएं, तो कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता,
ये वो रिश्ते हैं जो दिल से नहीं,
सिर्फ ज़रूरतों से बंधा करते हैं।
जिसके लिए दिल में कोई जगह नहीं बस दिखावा होता है

-


11 MAY 2024 AT 9:01

मां जी, अम्मा, आईं, मां,
मेरी अपनी पुरवाई मां।
हृदय से जो नेह पिलाए,
वो कैसे हो हरजाई मां।
हंसा हंसा के पेट फुलादे,
खुद भले मुरझाई मां।
माथे बिंदी हाथ में कंगन,
मांग सिंदूर लगाई मां।
कान में झुमके नाक में नथनी,
नैनन काजल लगाई मां।
तीरथ सारे पूरे हो गए, फिर भी
पापाजी के पैर दबाए मां।
चौखट तक रही इनकी ज़िन्दगी,
लांघ कभी न पाई मां।
मेरी भूख दो रोटी की,
चार रोटी खिलाई मां।
निवाला अगर कम रहा तो,
पानी पिकर भूख मिटाई मां।
मांजी, अम्मा, आईं, मां,
मेरी अपनी पुरवाई मां।

-


11 MAY 2024 AT 8:54

Aadat se majboor hai maa hum
Isiliye tere dar pe chale aate hai
Warna thikane to bahut mile h..
Par kambkhat tere iss dular pyaar ki Bhati
Wo kaha mere man ko lubhate hai.
Jivan me mano jannat hai tu..
Har duwawo me mani Mannat hai tu.
Galatiya bhale lakh kiye ho maine..
Fir bhi tere lab mujhe hi bulate hai..
Aadat se majbur hai maa hum..
Isiliye tere dar par chale aate hai.

-


Fetching Palak Dubey Quotes