एक बात बताऊं क्या?
आपको भी अच्छे लोग अच्छे दोस्त नहीं मिल रहे ना?
सच यह है, हम ना अच्छे लोगों को ढूंढ ही नहीं रहे हैं।
हम ढूंढ रहे हैं
पैसे वालों को।
बड़े घरवालों को।
बड़ी नौकरी
और गाड़ी वालों को।
बस नहीं चाहिए
तो अच्छे लोग!!
हम ढूंढ रहे है बड़ा ओहदा
हम ढूंढ रहे हैं खूबसूरत
हम ढूंढ रहे हैं स्मार्ट
और अच्छा पढ़ा लिखा
बस नहीं चाहिए
तो अच्छे लोग!!- पन्नो पे लिखता एक एहसास.
19 MAR 2025 AT 2:44