कोई बिन मांगे भी देगा साथ तेरा,
कोई मुसीबत में भी झटक देगा हाथ तेरा।
तू बस चलती रहना खुद के साथ
कोई साथी नही है तेरा,तेरे सिवा..।।-
🙏
भारतीय समाज ने गढ़ी है एक दुनिया..
पुरुषों की सहूलियत की,
जिसमे स्त्री को खोखली परम्पराओं के नाम पर..
केवल कमजोर ओर असहाय बनाया है।।-
आज तमीज सिखा रहे हैं ,
कल झुकने की भी सीख देंगे।
पैरों को तो रोका ही हुआ है,
कल जुबान भी रोक देंगे।
आज सहना सिखा रहे हैं,
कल आसुओं का बहना भी रोक देंगे।
करेगी कभी जो तू मन की अपने ,
तो ये तेरी मानसिक स्थिति को कर गंभीर देंगे।
लड़की है,लड़की ही बनकर रह,
वरना अपने फर्ज़ को बताकर तुझपर कर्ज़
लिख ये तेरी तकदीर देंगे....।-
ये आंखे जो नम हैं अभी,
इनसे आंसू छलक जाएं..
तो अच्छा हो...।
ये अपनों की जो भीड़ है इतनी,
इनमे कोई अपना मिल जाए
तो अच्छा हो...।।-
मसला ये नही है कि यहां शोर कितना है।
मसला ये है कि ,
इस शोर में भी मेरी एक चुप को पहचाने
बस वही अपना है..।।
-
बहुत रोने और गिड़गिड़ाने के बाद ,
मै वहां से दूर चली गई..
मझे लगा था वो इंसान है,
और
इंसान की भाषा समझते होंगे।।
-
अपनों में भी अपने से ज़ज़्बात नहीं मिलते..
खून मिलते हैं पर ख्यालात नही मिलते..!!-
एक जीना है जगजाहिर,
एक जीना है चुपचाप..
दोहरा जीवन जीना पड़ता है,
एक ही जीवन में कईं बार..।।-