Nikita Sharma  
659 Followers · 9 Following

Instagram id :- ( ganpatyenamah) / Nikita Sharma
Joined 21 January 2019


Instagram id :- ( ganpatyenamah) / Nikita Sharma
Joined 21 January 2019
30 JAN 2022 AT 12:26

मेरे हक़ में गवाही भी नहीं दी ,
जो कभी वाहवाही किया करते थे !!

-


28 JAN 2022 AT 14:35

भिखारी सपने में राजा हो गया !
वो राजा नहीं हुआ , चोर भी नहीं हुआ ....

-


27 JAN 2022 AT 20:38

सैनिक कितना ही वीर बहादुर क्यों ना हो ,
राजा राजगद्दी अपने बेटे को ही देगा !

-


27 JAN 2022 AT 20:32

जो आईना
दिखाते हैं ,
वो प्यार के
नहीं, इज्जत
के काबिल
होते हैं !

-


27 JAN 2022 AT 20:26

कहानी पूरी हो गई , तो पर्दा गिरा दीजिए !
मैं तमाशगीर हूँ , तमाशा दिखाता रहूंगा .....

-


26 JAN 2022 AT 15:55

मेरा हिंदू रख रहा , आजादी का मान !
अंग्रेजी का राज है , हिंदी में संविधान !!

-


25 JAN 2022 AT 14:15

घर से बाहर
बार-बार
झांक लेती है ,
अब चौखट के
भी पैर हो गए !
पहले तो आप कभी
अपने थे ही नहीं ,
अब तो फिर भी
गैर हो गए !

-


23 JAN 2022 AT 20:41

यूं फिक्र जमाने की नहीं ,यूं जोर चला रस्मों का !
यूं तसल्ली पल भर की नहीं , यूं सब्र जन्मों का !!

-


22 JAN 2022 AT 12:52

सोचा मैंने पीय को , दे दूं अपनी जान !
उससे पहले पिय मेरे , उतर गए मैदान !!

-


19 JAN 2022 AT 16:01

पासा तेरा , मोहरे तेरे , बिसात तेरी ,
खिलाड़ी भी तुम्हारा हो , जरूरी है क्या ?
तरस तेरा , टुकड़े तेरे , बर्तन तेरा ,
भिखारी भी तुम्हारा हो , जरूरी है क्या ?
दर तेरा , धागे तेरे , मन्नत तेरी ,
सवाली भी तुम्हारा हो , जरूरी है क्या ?
वक्त तेरा , किस्मत तेरी , मर्जी तेरी ,
अनाड़ी भी तुम्हारा हो , जरूरी है क्या ?


-


Fetching Nikita Sharma Quotes