Nikita Bajpai   (§hyvini)
94 Followers · 24 Following

read more
Joined 6 April 2018


read more
Joined 6 April 2018
16 NOV 2022 AT 16:41

तुम आओगे तो ऐसा करूंगी
तुम आओगे तो वैसा करूंगी
तुम आओगे तो तुमसे इतना लड़ूंगी
के लड़ते लड़ते रो पडूंगी
तुम आओगे तो पुरानी बातें कर के
खिलखिला के हँसूंगी
पर ना तुम आए
ना ही ये ख्याल मुक्कमल हुए
ना आज हो तुम मेरे
ना ही कल हुए
ना रोई हूँ तुम्हारे जाने के बाद
ना हँसी हूँ खिलखिला के
कि आँसुओ मे कैद रखा है तुम्हे
अपनी मुस्कान बचा के|

-


1 NOV 2022 AT 17:17

तुम हक से माँग लेते हम जान भी दे देते तुम्हे
यूँ धोखे से जिंदगी छीनना जरूरी नही था!

-


4 OCT 2022 AT 19:07

जिस खामोशी से गए हो लौट आओगे
तुम मेरे हो सिर्फ समझते क्यो नही
ना मै छोडूंगी तुम्हे ,ना तुम ही छोड़ पाओगे|

-


22 JUL 2022 AT 12:09

जो आँखो से बयां हो वो फसाना बन गए हो तुम,
जमाने मे कभी थे अब जमाना बन गए हो तुम
ये किस्से पे यकीन करना जरा मुश्किल सा लगता है
जैसा चाहती थी वो दीवाना बन गए हो तुम|

-


10 MAY 2022 AT 20:32

खो चुके है कुछ लोग
मुझे बहुत पहले...
बेशक एहसास उन्हे,
साँसे रुकने के बाद होगा|

-


22 APR 2022 AT 19:06

चार लोगो की राय
जिंदगी खत्म tata good bye!

-


13 JAN 2022 AT 20:30

आसान है चले जाना
पर बात समझना मुश्किल है
प्यार तो सभी कर लेते है
पर प्यार मे कुछ कर जाना मुश्किल है!

-


2 JAN 2022 AT 21:53

फिर वही पुरानी रीत बढ़ाई होगी
कुछ नई आदते बनाने की
कुछ पुरानी छुडाने की
कसमे खाई होगी
एक दिन का तमाशा करके
अगले दिन फिर से
वही चीजे दोहराई होगी

-


26 MAY 2021 AT 12:29

कुछ अश्क बहाने होते है
कुछ छुपाने पड़ते है
कुछ रिश्ते निभाने के लिए
कई छोड़ के जाने पड़ते है
नम आँखो मे भी
चेहरे पर मुस्कान लानी पड़ती है
कुछ लोगो की खुशी कि खातिर
अपने गम भुलाने पड़ते है|

-


23 MAY 2021 AT 15:30

उसे खोने से डरती हूँ
यकीन भी बहुत करती हूँ
पर अगर वो मेरे लिए है ही नही तो
जिद थोड़ी करती हूँ
पहली बार ये यकीन टूटता सा नजर आया है
न जाने क्यों लग रहा वो पराया है
पर आज भी उसे देख कर ही हँसती हूँ
जब वो मेरे लिए है ही नही
तो जिद थोड़ी करती हूँ

-


Fetching Nikita Bajpai Quotes