Neer Tomar   (Nirdesh rk (नीर))
34 Followers · 23 Following

Joined 31 May 2019


Joined 31 May 2019
1 FEB 2022 AT 16:01

हसरतों से भरी जनवरी तुझे अलिवदा..
इजहार-ए-इश्क़ की फरवरी तुझे सलाम..— % &

-


23 JAN 2022 AT 12:21

चूम लेना उसकी हथेलियाँ किसी आग़ाज़ से पहले दोस्तों...
सुना है माँ हथेली में दुआऐं रखती है...

-


20 JAN 2022 AT 23:04

कुछ ज़्यादा भी नहीं ख़्वाहिशें मेरी,बस मै सुकूँ
और तुम..

-


19 JAN 2022 AT 10:03

बता ज़रा कौन सी बहार ले आया है ये जनवरी,
तुम कहते थे ना बड़ा वीरान है दिसंबर..

-


18 JAN 2022 AT 9:23

कौन कहता है कि...दिल सिर्फ सीने में होता है..
तुमको लिखूँ तो...मेरी उँगलियाँ भी धड़कती हैं..

-


16 JAN 2022 AT 9:25

कभी सिर तो कभी पाँव अपने ढंकता हूँ..
छोटी सी चादर से उम्मीदें बड़ी रखता हूँ..

-


14 JAN 2022 AT 22:00

हर रोज़ वसूलने आओगे तो तैयार हूँ मै, चलो ये दीवानगी की दौलत मैंने तुम्हारे नाम की...

-


11 JAN 2022 AT 10:01

गुनगुनी धूप सी
गुज़री है अभी-अभी..
जनवरी की सुबह में भी
तेरा ख़्याल चला आया..

-


9 JAN 2022 AT 10:20

अकेले हो जाने के डर से,
बे-कदरो के साथ है लोग....

-


8 JAN 2022 AT 10:55

संवारती है सदा तेरी चाहत मुझको..
मेरी दुआ है कि मैं हमेशा तेरी हसरतों में रहूँ..

-


Fetching Neer Tomar Quotes