Neelam Prusty   (Neelam Prusty)
46 Followers · 29 Following

read more
Joined 12 October 2017


read more
Joined 12 October 2017
16 MAR 2022 AT 1:04

परेशान है वह पर बोल नहीं पाता।
डर लगता है उसे पर समझा नहीं पाता।
दुःखी है वह पर रो नहीं पाता।
सवाल बहुत है पर पुछ नहीं पाता।
छोटा है वह, चिल्ला नहीं सकता...

एक बार उसे भी पुछ लो जनाब...
कैसा है वह?? खुश तो है न!!
कुछ दिल में दफ़न सी गई है क्या!!
एक बार उसके सर पर हाथ ही फेर लेना।
आपकी ज़रूरत है उसे पर वह बता नहीं पाता।

-


26 DEC 2021 AT 12:10

सब कुछ बिकता है यहॉं
रोज़ मेरा प्यार घुटता है यहॉं।।

बेवफ़ाई के इस बाज़ार में
आज उसकी बोली खूब लगी
ऑंखें नम हुई फिर से मेरी...
जब उसकी आख़िरी बोली लगी।।

-


13 JUN 2021 AT 0:15

हर सपने की क़ीमत होती है हुज़ूर!!
पूरा न कर सको, ऐसा सपना ही न देखो।।

हर एक सपने कीमती होती है हुज़ूर!!
मुफ़्त में मिल जाए, ऐसा ख्वाब ही न देखो।।

कुछ पाने का सपना सजाए हो हुज़ूर!!
आसानी से मिल जाए, सपने इतने सस्ते नहीं होते है।।

-


29 APR 2021 AT 2:30

सो जाओ,
अब उठाने कोई नहीं आएगा!!

रोना मत,
वजह पूछने कोई नहीं मुड़ेगा!!

-


23 APR 2021 AT 1:12

कब्रिस्तान जाना है जनाब!!

ऑक्सीजन की कमी है
अब पेड़ लगाने जाना है...

वरना बिना ऑक्सीजन
मेरी चित्ता कैसे जलेगी!!

-


25 MAR 2021 AT 1:38

MOST PAINFUL MOMENT...

When you want to speak, scream and express... But unfortunately, you feel sort of words because you know that there's nobody beside you to hear you and believe you.

-


29 SEP 2020 AT 1:23

Paid Content

-


23 SEP 2020 AT 3:37

एक कहानी है ऐसी...
छपा लें या छिपा लें
फ़र्क नहीं पड़ता अब।

जमाने की बारी थी जनाब!!

हम रोए या रूला दे
फ़र्क नहीं पड़ता है अब।

-


18 SEP 2020 AT 22:55

Look into the leaden misty sky
With immaculately frosty moon
Glowing magnificently bright.
Just calm down your fragile mind
And introspect with tranquility.

-


17 JUL 2020 AT 17:36

कुछ लफ़्ज़ों से बयां कर दे
यह कहानी नहीं है ऐसी।

अभागीन और चरित्रहीन
बीच एक ज़िन्दगी है ऐसी।

सुनकर भी न समझा जाए
एक जज़्बात है यह ऐसी।

ऐसे ही एक ज़ख्म है मेरी
जिसका मरहम न है कहीं।

-


Fetching Neelam Prusty Quotes