Naress Jha  
48 Followers · 27 Following

I Love Poetry
Joined 5 July 2017


I Love Poetry
Joined 5 July 2017
8 MAR AT 11:08

Happy Women's Day

इस दुनिया में जितनी सारी शोहरत होती है,
उसकी जिम्मेदार भी केवल "औरत" होती है।।

औरत अपना सब कुछ देकर इस दुनिया को सींचती है,
दुनिया को इस पर भी देखो हैरत होती है।।

लोगों ने बच्ची को देखो जनम से पहले मार दिया,
अरे उसका होना इस दुनिया में, रब की नेमत होती है।।

वो न होती, इस दुनिया का फिर जाने क्या ही होता,
अरे उसकी बदौलत हम सबकी औलाद सलामत होती है।।

-


23 JAN AT 16:33

प्यार भी किया मैंने दिल भी दुखाया उसका,
ख्याल भी रखा मगर दर्द भी बढ़ाया उसका।
इक पागल लड़की ने मुझ को सब कुछ अपना सौंपा था,
मैंने अपना कुछ न देकर सब कुछ था पाया उसका।।

-


29 JUN 2022 AT 20:59

इस ज़िन्दगी में अब कुछ बचा ही नहीं है,
उससे अलग होने के बराबर कोई सजा ही नहीं है,
मस्त दिन गुजरते थे ज़ब वो साथ रहा करती थी,
अब बस खलिश है इस जीवन में, कुछ मजा ही नहीं है!

-


18 MAR 2022 AT 10:15

भुला सारे गिले शिकवे जो थे उस बार होली में,
ख़ुशी का दिन है तो खुशियाँ मना इस बार होली में!
बहुत बेरंग हैं माना ये दुनियाँ भर की सब रशमें,
मिटा के दूरियाँ गले मिल यार तू इस बार होली में!!

-


1 JAN 2022 AT 0:36

नया ना सही, वही पुराना हाल मुबारक,
वही शक्ल, वही काम, वही चाल मुबारक।
जैसा भी था, देखो वो तो बीत ही गया,
खैर! नये ज़माने का नया साल मुबारक।।

-


24 OCT 2021 AT 18:55

भूखी हूँ मैं प्यासी भी हूँ, फिर भी मन ओत प्रोत है,
हर जगह ख़ुशी है छाई हुई, खुशियों का जो माहौल है,
अब क्या ही मांगू उस से मैं, ज़ब सब कुछ मेरे पास है,
तू ही तो मेरा चाँद है, तू ही ज़ब करवा चौथ है।

-


4 JUL 2021 AT 23:31

कहने को अब मेरी उस से बात नहीं होती है,
ये भी है के अब वो मेरे साथ नहीं होती है।
हालत उसकी कैसी होगी, अब ये भी मुझको ख़बर नहीं,
वो पास तो रहती है मेरे, बस पास नहीं होती है।।

-


12 JUN 2021 AT 10:28

उनकी भी कई आरज़ू हैं, होने दें।
वो देर तक सोना चाहते हैं, सोने दें।।
मत डालो अभी से उन कंधो पर काम का बोझ।
अरे वो बड़े होना चाहते हैं, होने दें।।

-


29 NOV 2020 AT 23:22

उसने बात करने से फिर मना कर दिया है,
खुशनुमा ज़ीवन को मेरे शोलों से भर दिया है,
वो क्या चीज है, मुझे समझ नहीं आती,
उसने इश्क़ किया था मुझसे या मेरा क़त्ल कर दिया है ।

-


14 NOV 2020 AT 11:05

घर का इक कोना भी ना रोशनी से खाली हो,
है रात अमावस की तो क्या, ये रात पर ना काली हो,
चल बाँट आते हैं कुछ दिए, जिनके घर अंधरे हैं,
जब उनके घर दिए जले, फिर अपने घर दिवाली हो।

-


Fetching Naress Jha Quotes