Nandita Raju   (Nandita:))
220 Followers · 5 Following

read more
Joined 24 March 2021


read more
Joined 24 March 2021
26 DEC 2021 AT 9:14

बड़ी आरज़ू थी कि ज़िन्दगी
को अपने सलीके से जिएँ|
पर हालातों के कठघरे में
आरज़ू को रिहाई ही नहीं मिली||

-


16 DEC 2021 AT 14:57

रौंद देते हैं लोग,
इतनी हलीमी से पेश न आया कीजिए!
ज़रा उठिए और आईना बनिए!
उन्हें भी तो दीदार हो अपने ही सलीके का!

-


6 DEC 2021 AT 23:35

चुनौतियाँ हैं कि थमने का नाम नहीं लेतीं
चाहती हैं कि हम भी उन्हीं की रफ़्तार लेलें
राज़ की बात तो यह है कि हम उनसे भी आगे निकलने की फ़िराक में हैं
कछुआ समझ कर बैठी हैं हमें, ज़रा आराम करने दो उन्हें भी बीच रास्ते में, खरगोश की तरह!

-


2 DEC 2021 AT 0:16

खो गए थे जो...
तलाशने लग गए खुद को
बहुत ढूँढा पर कहीं न पाया
खुद में झाँका तो मक़्सद शर्माया

-


2 DEC 2021 AT 0:05

जिसमे तारों की महफ़िल सजती है
जिनके आगे अल्फ़ाज़ भी बेवजह से लगते हैं

-


23 NOV 2021 AT 17:30

बस इसी ख़याल से,
कि चल कर क्या मिलता उस राह हमें
जिस राह पर आँखें ही न टिकी हों,
हमारे इंतेज़ार में....

-


22 NOV 2021 AT 23:33

ख़ामोशी से लिखती हूँ मैं आप-बीती
शब्दों में सिमट कर रह गया है शोर सब!

-


21 NOV 2021 AT 20:18

Yeah.... It's cool to see humanized stars on the ceilings
But, gazing the sky, full of stars, capture my real feelings!

-


19 NOV 2021 AT 19:43

तुम्हारी चीखें, तुम्हारी खामोशियाँ
रब सब फ़ुरसत से सुनता है
हर मर्तबा ज़रूरी नहीं सरघोशियाँ
रब सब परख कर मौके बुनता है

-


19 NOV 2021 AT 19:32

उतना ही फ़ासला होता है
सपनों का हकीकत होने में
ठीक.. जितना वक़्त लगता है
पत्थर को हीरा होने में

-


Fetching Nandita Raju Quotes