प्रतिष्ठा में,
श्रीमान् अजय भट्ट जी
(पू. रक्षा एवं पर्यटन राज्य मन्त्री,
भारत सरकार)
एवं वर्तमान सांसद उ.सिंह नगर-नैनीताल
महोदय,
आपको मुख्य अतिथि के तौर पर निमन्त्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आपके नैनीताल संसदीय क्षेत्र में 20 जून 2025, दिन शुक्रवार को ग्राम सुआधार, चोपड़ा, ज्योलिकोट, नैनीताल में, श्रीकण्ठ महादेव मंदिर, माँ राजराजेश्वरी मन्दिर, राधारमणलाल ज्यू मन्दिर के साथ वैदिक गुरुकुल-आश्रम निर्माण के क्रम में सर्वप्रथम माँ राजराजेश्वरी के दिव्यातिदिव्य मन्दिर निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। इस पुण्यदायी अवसर पर आप अपने कर-कमलों से शिला-पूजन कर मन्दिर निर्माण कार्य को गति प्रदान करें। आप सपरिवार हृदय से आमन्त्रित हैं। इस महोत्सव में सम्मिलित होकर शिलान्यास-पूजन कार्यक्रम के साथ सनातनी गुरुपरम्परा का निर्वहन कर निज धर्म को आगे बढ़ायें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे न्यास परिवार के मनोबल में वृद्धि करेगी।
शिलान्यास-पूजन- प्रातः 10:30 बजे से
महाप्रसाद वितरण - दोपहर 12:30 बजे से।
भवदीय
"धर्म-मार्तण्ड" नमनकृष्ण भागवत किंकर
(परमाध्यक्ष-"श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन धर्मार्थ न्यास")-
~~~~~आत्मिक निमंत्रण ~~~~~
सत्यव्रतं सत्यपरं त्रिसत्यं
सत्यस्य योनिं निहितं च सत्ये।
सत्यस्य सत्यमृतसत्यनेत्रं
सत्यात्मकं त्वां शरणं प्रपन्नाः॥भा १०.२.२६ ॥
प्रिय भागवत प्रेमीजनों !
5 नवम्बर 2024 से सौभाग्यवती बैंकेट हाल, सिजवाली एस्टेट, निकट खाटू श्याम मन्दिर, मुखानी चौराहा में आयोजित होने जा रही दिव्य भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा, 5 नवम्बर 2024 को कथा स्थल से प्रारम्भ होगी। आप सभी भागवत प्रेमीजन दिव्य मंगलकलश यात्रा में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करें एवं सनातन धर्म जागरण के इस महोत्सव में सम्मिलित होकर निज धर्म का निर्वहन करें।
कार्यक्रम :- 1...> दिनांक 5 नवम्बर (मंगल कलश यात्रा प्रातः 9 बजे से)
2…» नित्य भागवत कथा-- 6 नवम्बर से 13 नवम्बर (दोपहर 2 बजे से 5:30 बजे तक)
भवदीय
श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन।-
कार्तिक अमावस्या, वर्ष की सबसे अंधियारी रात्रि को हम लघु लघु दीपों से चौंधियाने की सामर्थ्य रखने वाली महान जाति हैं। हां हम हिंदू हैं। जब जब संसार भर में घना अंधेरा पसरा था तब तब हमने ज्ञान के असंख्य दीप जलाकर जग को प्रकाशित किया। हां हम हिंदू हैं।
हमारे चमकते दीपों की टिमटिमाती लौ अमावस द्वारा लील लिए गए आकाश के समस्त नक्षत्रों में भी पुनः प्रकाशित होने का जोश भर देती है तो हम सबके अंतःकरण के दीप पुनः प्रज्वलित हों....
इस भाव के साथ मेरे सभी धर्मनिष्ठ मित्रों, सभी बंधु-भगिनि, सभी शिष्यों, मेरी भागवती कथा के श्रोताओं को अशेष शुभकामनाएं, मंगलकामनाएं।
"धर्म मार्तण्ड" नमन कृष्ण भागवत किंकर
Naman Krishna Bhagwat Kinker-
~~~~~आत्मीय निमंत्रण ~~~~~
सत्यव्रतं सत्यपरं त्रिसत्यं
सत्यस्य योनिं निहितं च सत्ये।
सत्यस्य सत्यमृतसत्यनेत्रं
सत्यात्मकं त्वां शरणं प्रपन्नाः॥भा १०.२.२६ ॥
प्रिय आत्मन्!
मेरे निज आवास परमहंस कुटी, सिद्धार्थ सिटी, हल्द्वानी-नैनीताल में दिनांक 18 अगस्त 2022 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बालमुकुन्द भगवान के दर्शन एवं भजनोत्सव का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
सभी श्रीकृष्ण प्रेमी भक्तजन, मेरी कथा के श्रोतागण, शिष्य समुदाय हृदय से आमन्त्रित हैं।
कार्यक्रम :- दोपहर 4:00 बजे :-) बालमुकुन्द सुंदर झांकी सज्जा दर्शन
:-सायं 5:3 से 8:00 बजे तक: भजन संध्या एवं आरती :- सायं 8:00 बजे :-) प्रसाद वितरण।।
भवदीय
"धर्म मार्तण्ड" नमन कृष्ण (भागवत किंकर)
"श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन धर्मार्थ सेवा न्यास (रजि.) परिवार-
"महाशिवरात्रि-महोत्सव" 2024
वन्दे देव उमापतिं सुरुगुरुं वन्दे जगत्कारणम,
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनांपतिम।
वन्दे सूर्य शशांक वह्निनयनं वन्दे मुकुन्दप्रिय:,
वन्दे भक्तजनाश्रयं च वरदं वन्दे शिवं शंकरं॥
दिनांक 8 मार्च 2024, महाशिवरात्रि के दिव्यातिदिव्य अवसर पर "परमहंस कुटी" सिद्धार्थ सिटी, अपोजिट नैनीताल मोटर्स, देवलचौड़ बन्दोबस्ती, नैनीताल में महारूद्राभिषेक पार्थिव लिंग पूजा, नर्मदेश्वर पूजन, स्फटिक लिंग पूजन का आयोजन स्थिर हुआ है। आप सभी शिवभक्त हृदय से आमन्त्रित हैं।
~~~~~~~~~"कार्यक्रम~~~~~~~~
सायं 6:30 बजे से गणेश पूजन, मातृका पूजन, कलश स्थापन, ब्राह्मण पूजन आदि
सायं 7 बजे से पार्थिव लिंग निर्माण एवं
महारूद्राभिषेकम्।
तदुपरान्त महाआरती एवं प्रसाद वितरण।
जयतु जय जय श्रीकण्ठ महादेव।
नमः परम शिवाय।।
नमन कृष्ण भागवत किंकर
श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन धर्मार्थ न्यास(रजि.)
एवं समस्त परमहंस कुटी परिवार।-
नव वर्ष तुम्हें रच दे
धरा के भाल पर
नव वर्ष तुम्हें धर दे
गगन के गाल पर......
नव वर्ष में तुम्हारे रूप की दिव्यता हो
नव वर्ष में तुम्हारे जीवन में भव्यता हो
नव वर्ष में नित नूतन मधुमास हो
नव वर्ष में नित राग मल्हार हो
नव वर्ष तुम्हें रच दे गगन के गाल पर
नव वर्ष तुम्हें धर दे धरा के भाल पर।
नव वर्ष में तुम्हारे जीवन में प्रेम की सुषमा हो
नव बन्धनों में रेशमी मधुरता हो
नव वर्ष में नित झरनों का कलकल नाद हो
नव कुसुम पुष्प भर पराग हों
नव वर्ष में तुम्हारे जीवन में तारों की बारात हो
नव वर्ष तुम्हें टांक दे चन्द्र के भाल पर
नव वर्ष तुम्हें आंक दे सूरज के गाल पर
सभी मित्रों, मेरे श्रावकों, शिष्यों को नव वर्ष 2024 शुभ मंगलमय हो।
नमन कृष्ण भागवत किंकर।।-
दीप घर घर जलाते रहना
दीपोत्सव सदा तुम मनाते रहना।।
अवश्य ही छँटेगा तिमिर धरा से
कभी तो मिटेगी कालिमा धरा से
यही सोचकर मुस्कुराते रहना
दीपावली सदा तुम मनाते रहना।।
अभावों से घिरी हुई हमारी सुबह न रहेगी
प्रेम-बिन व्याकुल कोई जिन्दगी न रहेगी
गौरी-शंकर के चरणों में
शीश नवाते रहना
दीपावली सदा तुम मनाते रहना।।
सत्कर्म के तेज से
हम-तुम विभूषित रहेंगे
संकटों की घड़ी में भी हम एक साथ रहेंगे
दीपक की तरह सदा हम जगमगाते रहेंगे
दीपावली सदा हम मनाते रहेंगे।।
धर्म का भार सदा मिलकर ढोएंगे हम
सबकी व्यथा मिल-जुलकर धोएंगे हम
जीत में या हार में खिलखिलाते रहेंगे
दीपावली सदा हम मनाते रहेंगे।।
(दीपोत्सव की अशेष शुभकामनाएं)
"धर्म-मार्तण्ड नमनकृष्ण भागवत किंकर!!-
"विधि का विधान"
श्री रामजी का विवाह और राज्याभिषेक, दोनों शुभ मुहूर्त देख कर किए गए थे; फिर भी न वैवाहिक जीवन सफल हुआ, न ही राज्याभिषेक! और जब मुनि वशिष्ठ से इसका उत्तर मांगा गया, तो उन्होंने साफ कह दिया-
"सुनहु भरत भावी प्रबल,
बिलखि कहेहूं मुनिनाथ।
हानि लाभ, जीवन मरण,
यश अपयश विधि हाथ।।"
अर्थात - जो विधि ने निर्धारित किया है, वही होकर रहेगा!
न श्रीराम के जीवन को बदला जा सका, न श्रीकृष्ण के! न ही देवाधिदेव महादेव शिव, देवी सती की मृत्यु को टाल सके, जबकि महामृत्युंजय मंत्र उन्हीं का आवाहन करता है!
रामकृष्ण परमहंस और महर्षि रमण भी अपने कैंसर को न टाल सके!
न रावण अपने जीवन को बदल पाया, न ही कंस, जबकि दोनों के पास अपार समस्त शक्तियाँ थी!
इंसान अपने जन्म के साथ ही जीवन, मरण, यश, अपयश, लाभ, हानि, स्वास्थ्य, बीमारी, देह, रंग, परिवार, समाज, देश-स्थान सब पहले से ही निर्धारित करके आता है!
इसलिए सरल रहें, सहज रहें, मन, वचन और कर्म से सद्कर्म अच्छे काम में लीन रहें!
मुहूर्त न जन्म लेने का होता है, न मृत्यु का, फिर बाकी सब तो अर्थहीन है!
इसलिए, सदैव प्रभुमय रहें, आनन्दित रहें!
हर पल, उन प्रभु का रचा हुआ है
और सबके स्वामी हैं श्री भगवान जो कभी गलत नहीं कर सकते।
भगवान आपको बहुत सुख दे, ये नित्य मेरी प्रार्थनाएं हैं आप सब के लिए।
-
वन्दे देव उमापतिं सुरुगुरुं वन्दे जगत्कारणम,
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनांपतिम।
वन्दे सूर्य शशांक वह्निनयनं वन्दे मुकुन्दप्रिय:,
वन्दे भक्तजनाश्रयं च वरदं वन्दे शिवं शंकरम॥
दिनांक 17 जुलाई 2023, श्रावण सोमवार एवं उत्तराखंड के प्रकृति उत्सव हरेला के दिव्यातिदिव्य अवसर पर "परमहंस कुटी" सिद्धार्थ सिटी, अपोजिट नैनीताल मोटर्स, देवलचौड़ बन्दोबस्ती, नैनीताल में महारूद्राभिषेक पार्थिव लिंग पूजा, नर्मदेश्वर पूजन, स्फटिक लिंग पूजन का आयोजन स्थिर हुआ है। आप सभी शिवभक्त हृदय से आमन्त्रित हैं।
~~~~~~~~~"कार्यक्रम~~~~~~~~
प्रातः 9 :31 बजे से गणेश पूजन, मातृका पूजन, कलश स्थापन, ब्राह्मण पूजन आदि
प्रातः 10:30 बजे से पार्थिव लिंग निर्माण एवं
महारूद्राभिषेकम्।
तदुपरान्त महाआरती एवं प्रसाद वितरण।
हर हर महादेव। नमः परम शिवाय।।
भवदीय
नमन कृष्ण भागवत किंकर एवं
समस्त परमहंस कुटी परिवार।-
हमारे निवास स्थान-परमहंस कुटी, सिद्धार्थ सिटी में 6 अप्रैल 2023 को श्रीहनुमान जयन्ति के अतिपावन अवसर पर श्री रामचरितमानस अन्तर्गत पंचम सोपान "श्रीसुंदरकांड" का संगीतमय पाठ का शुभ आयोजन सायं 4 बजे से सुनिश्चित हुआ है।
आप सभी भगवद्भक्त
इस भक्ति-भाव संयुक्त
श्री सुंदरकांड पाठ में हृदय से आमन्त्रित हैं।
भवदीय
नमन कृष्ण भागवत किंकर।
परमहंस कुटी, सिद्धार्थ सिटी।
हल्द्वानी-नैनीताल।।
7902019482,9837804741-