Musa Shayar   (Mustafa Dhorajiwala)
566 Followers · 20 Following

read more
Joined 9 March 2018


read more
Joined 9 March 2018
3 DEC 2018 AT 2:17

दर्द देने की इंतेहा रखना
दूर जाते हो राब्ता रखना

वक़्त सारे भरम भी गर तोड़े
मुझसे जारी ये सिलसिला रखना

अपने दिल को सनम हमेशा तुम
मेरी चाहत से आशना रखना

याद करना मेरी वफाओं को
सामने जब भी आईना रखना

प्यार चाहे मिले तुम्हे जितना
दिल मोहब्बत में बे-नवा रखना

जैसी मूसा को तुमसे चाहत है
वैसी चाहत सनम सदा रखना

-


9 NOV 2018 AT 2:41

ज़िंदा तमाम शय है, बस प्यार मर गया है
दुनिया से शख्स जो था बेज़ार, मर गया है

ताज़ीम-ए-शैख़ कोई करता नहीं मियां अब
नज़रों में नौजवां की घर बार मार गया है

इस मौसम-ए-ख़िज़ाँ में सुर्खी हवा में देखो
लगता है जैसे कोई गुलज़ार मर गया है

अल्फ़ाज़-ए-बदकलामी बेग़ैरती की बातें
गो मेहफ़िल-ए-रवाँ का मैयार मर गया है

कुछ तो इलाज 'मूसा' तू ढूंढ दर्द-ओ-ग़म का
ग़म बढ़ते जा रहे हैं ग़मख्वार मर गया है

-


25 JAN 2021 AT 18:28

Paid Content

-


17 NOV 2020 AT 16:04

Sote to hum bhi khwaab koi dekhte zaroor
Phir hote rehte khwaab me barbaad raat bhar

-


17 NOV 2020 AT 14:53

کوئی بھی قید میں رہتا نہیں سدا کے لیے
رہائی مر کے اسیروں کو مل ہی جاتی ہے

Koi bhi qaid me rehta nahi sada ke liye
Rihaai mar ke aseero ko mil hi jaati hai

-


5 AUG 2020 AT 14:54

रात थी, तन्हाई थी और चांद था
रूह की परछाई थी और चांद था

नींद तो आ जाती लेकिन क्या करूं
याद तेरी आई थी और चांद था

शब वो मुझ पर हश्र से कमतर न थी
वेहशत-ए-तन्हाई थी और चांद था

दोनों इक जैसे हैं किस को देखते
इक तेरी परछाई थी और चांद था

शौर-ए-गिरया क्यों ना होता चार सू
महफिल-ए-रुसवाई थी और चांद था

उस सुहानी शब को 'मूसा' याद कर
एक प्याली चाय थी और चांद था

-


9 MAY 2020 AT 19:42

.....

-


2 MAY 2020 AT 17:14

.....

-


30 APR 2020 AT 3:11

Zindagi tu ne hame rusva kiya hai, kis liye?
Puchhte hai tu ne kyu aisa kiya hai? kis liye?
Kaatib-e-taqdeer ne kyu is tarah taqdeer ko
Likh ke dard-o-ranj sheh-paara kiya hai kis liye?

زندگی تو نے ہمیں رسوا کیا ہیں، کس لیے؟
پوچھتے ہیں تو نے کیوں ایسا کیا ہے؟ کس لیے؟
کاتبِ تقدیر نے کیوں اس طرح تقدیر کو
لکھ کے درد و رنج شہ پارہ کیا ہے کس لیے؟

-


14 APR 2020 AT 13:59

مسکراؤ گے تم یاد کرکے اسے
کھلکھلاؤ گے تم یاد کرکے اسے

درد غم شدتِ رنج دل پر ہے جو
بھول جاؤ گے تم یاد کرکے اسے

-


Fetching Musa Shayar Quotes