जब खामोशी मोहब्बत बन जाए
तो उम्र भर शोर मचाती है-
Whtsapp no 9926602454
Thank-you 2022
कुछ अच्छी तो कुछ बुरी यादें
साथ लिए जा रहा है 2022
कभी अपनो की बे रूखी तो कभी
औरों का प्रेम दिये जा रहा है 2022
किसी को गुलामी तो किसी को
आजादी दिये जा रहा है 2022
किसी को बिगड़ने का तो किसी को
सुधरने का विकल्प दिए जा रहा है 2022
किसी को खुशियों का तो किसी को
गम का ही तोहफा दिये जा है 2022
किसी को खोने का तो किसी को
पाने का इनाम दिए जा रहा है 2022
किसी को जोड़ते तो किसी को
तोड़ते हुए जा रहा है 2022
किसी को असफल तो किसी को
सफल करते जा रहा है 2022
किसी के सपने अधूरे तो किसी के
सपने पूरे करके जा रहा है 2022
किसी मे नफ़रत तो किसी में
मोहब्बत बाटें जा रहा है 2022
किसी को बेरोजगारी तो किसी
रोजगार दिए जा रहा है 2022
Thankyou 2022
-
सच मानों तो बाइबल एक प्रेम पत्र है
जिसे खुदा ने अपने प्रेम से हम
जैसे नाचिजों के लिए लिखा है
-
बाइबल की सबसे खूबसूरत बात क्या है पता है
पूरी दुनिया आपसे कैसे भी बर्ताव करे मगर बाइबल
आपको हमेशा मोहब्बत करना ही सिखाती है-
कमी को जरूरत में बदलकर
और जरूरत को संतुष्टि बनाकर
तो देखो आपकी हर महत्वकांक्षा
सरलता से सम्पूर्णता को सिद्ध कर लेगी-
उफ ये शिकायत है
शिकायत करना छोड़ दो
जा रहे हो दूर तो जाओ
मगर बार बार हमसे
यूँ दिल लगाना छोड़ दो-
ईंट से जोड़ कर मकान तो बना लिए
मगर घर बनाना अभी बाकी है
दीवाल की मजबूत जोड़ की तरह
अपनों को जोड़ना अभी बाकी है
कुछ टूटे हुए ईंटो से कमजोर हो रहे
मकान को सवारना अभी बाकी है
सवालों के कालम जब खड़ी हो जाये
तो जवाबो का आधार बनाना अभी बाकी है
रिश्तों की छत की कमजोरी है विश्वास
अभी तो विश्वास दिलाना अभी बाकी है
मकान तो बहुत बना लिए मैंने
मगर घर बना बनाना अभी बाकी है
अनुपम सिंह
#yourqute #
-
रिश्तों के गमलों में
फूलों की बहार है
कभी ज्यादा तो
कभी कम खुशियों को फुहार है
दूर या नज़दीक हो
निभाने का अपना ही अंदाज है
सवर जाती है जिंदगी
रिश्तों से रिश्तों का
दूसरा नाम ही प्यार है
-
मैंने लहरों से सीखा है
कैसे तैर कर मुश्किल दौर में
किनारों तक कैसे पहुँचा जाए-