Monika Arora  
3 Followers · 6 Following

Joined 10 June 2020


Joined 10 June 2020
31 MAY 2023 AT 8:30

मुझे ही हर बार खुद को झुकाना पड़ता है
रूठो अगर किसी से तो खुद ही खुद को मनाना पड़ता है

-


31 MAY 2023 AT 8:22

आप होते तो ज़िंदगी कुछ अलग होती
शायद मुझे जीने की तलब होती

आप होते तो मैं , मैं होती
इस तरह अकेलेपन में न खोती

-


16 FEB 2023 AT 6:25

आज फिर कलम उठाई है
दिल दे रहा दुहाई है
किस से और कैसे बयान करें
आज अपनों से ही चोट खाई है

बात छोटी है या बड़ी
ये दिल नहीं जान पाता है
दिमाग तो कहता है चल कोई नहीं
पर यह दिल बुरा मान जाता है

सीख लिया आज
उम्मीद अपनों से भी लगाना नहीं
बड़ी बेकद्री है जनाब
जहाँ कद्र नहीं वहाँ अब जाना नहीं।

-


21 AUG 2022 AT 18:12

अगर तुम कुछ अनकही बातों को समझ पाते
अगर तुम मेरी खामोशी पढ़ पाते
तो हमारे बीच इतने फाँसले कभी न आते।

-


2 AUG 2022 AT 18:01

इंसान की फितरत ही ऐसी है जनाब

मिल जाए तो कद्र नहीं
ना मिले तो सब्र नहीं।।।


-


24 JUL 2022 AT 16:11

दूर कर लो खुद को उन रिश्तों से
जो तुम्हें सुकून नहीं दे पाते हैं।
यही वो रिश्ते हैं जो toxic relationship कहलाते हैं।
क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं
इससे फर्क क्या पड़ता है।
क्योंकि सच तो यह है,
इलाज "नज़रिए "का नहीं
नज़र का किया जा सकता है।

-


4 JUN 2022 AT 13:21

एक पिता क्या क्या करता है
इसकी चर्चा कोई नहीं करता
आज भी एक बूढ़ा बाप
अपने जवान बच्चों के लिए
रोज़ सुबह उठता है
काम पर जाता है
पैसे कमाऊँ ,घर पर चढ़े कर्ज उतार पाऊँ
अपना घर बना पाऊँ
इन कर्जों से अपने परिवार को मुक्त करा पाऊँ
इसी सोच में , इस उमर में भी काम करता ही जाता है।
बच्चों का न हो तकलीफ
इस कारण अपनी तकलीफ किसी को नहीं बताता है।
गर्मी, सर्दी, आँधी , तूफान, बीमारी
सब से झूझता हुआ बस चलता ही चला जाता है।
ऐसे पिता को मेरा सलाम
जो है अपने परिवार की जान।

Dedicated to my FATHER.
I LOVE U PAPA❣️

-


15 MAY 2022 AT 22:59


आज बहुत दिनों बाद,लिखने का मन हुआ
क्योंकि
आज फिर एक बात ने दिल को छुआ
पैसा, मेहनत कर दोबारा कमाया जा सकता है
पर खोई हुई सेहत कमाने में इंसान थक जाता है

इस दुनिया भर में झांक कर तो देखो
इन हंसते हुए चेहरों के पीछे
इक परेशान ,रोता हुआ चेहरा
इंसान कैसे छुपा जाता है।

क्योंकि सच तो यही है ”नानक दुखिया सब संसार”
बस सबको अपना दुख ही बड़ा नजर आता है।
पर कभी किसी को टटोल के तो देखो
फिर देखना यह भ्रम कैसे टूट जाता है।

-


21 APR 2022 AT 23:40

रिश्ते

कुछ रिश्ते सिर्फ नाम के
रहे ना अब कुछ काम के
ना प्यार बाकी रहा न एहसास
यह वो ही रिश्ते हैं जनाब
जो कभी हुआ करते थे बहुत खास
वक्त और पैसे ने सब कुछ बदल दिया
वो हमें अपना आज नहीं देना चाहते
जिनको हमने अपना हर एक पल दिया।

-


14 APR 2022 AT 23:06

प्रार्थना और प्रयास
है दोनों बहुत ही खास
अगर करोगे मन लगाकर
तो ज़रूर होगी पूरी आस।🙏

-


Fetching Monika Arora Quotes