Mona Pal   (❤️Gaudeep❤️)
958 Followers · 963 Following

read more
Joined 26 June 2019


read more
Joined 26 June 2019
5 SEP 2022 AT 10:00

A teacher is like a burning candle 🕯️
Which burns itself to light others...

Happy teacher's day..💐💐🎊🎊🎊🙏🙏

-


5 SEP 2022 AT 9:53

ख्वाहिशें को मेरी उड़ान चाहिए,
उड़ने को खुला आसमान चाहिए।

बेड़ियां मत डालो बेटी समझ कर,
आजादी हो जहां ऐसा जहान चाहिए।।

-


23 JUL 2022 AT 20:33

आज आइने ने पूछी वजह बार-बार मुस्कुराने की,
होंठ चिहुंककर बोले - मुस्कुरा कौन रहा है?

किसी जालिम को मेरा आखिरी दांत भा गया,
और मुझे मुस्कुराना आ गया।।

-


15 JUL 2022 AT 15:57

मासूम फरिश्ते भी जिसकी
तारीफों के कसीदे पढ़ते हो।

कैसे न नाज हो,
मुझे ऐसे साथी पर,

-


26 JAN 2022 AT 22:06

ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे दुलारे वतन,
तू मेरी जान है मेरे चांद-तारे वतन।

तेरी इज्जत पे जां तक लुटा देंगे हम,
कोई टकराएं तुझसे तो सजा देंगे हम।।

-


26 JAN 2022 AT 21:58

मुअत्तर है मेरी सांसें तेरी बाहों के झूलों में,
मुझे इसके सिवा अब कोई भी चाहत ही नहीं है।

तू पास हैं हर आस है पूरी-सी अब मेरी,
तेरे सिवा मुझे अब किसी की आदत ही नहीं है।।

-


17 DEC 2021 AT 18:26

सबको अपने हिस्से की भूख मिलती है,
सबको अपने हिस्से का खाघान नहीं मिलता।

किसी को इफलास के दौर में काम नहीं मिलता,
और किसी को काम का दाम नहीं मिलता।

-


19 NOV 2021 AT 21:58

यादों के कैनवास पर उतारी थी एक तस्वीर,
दो जोड़ी आंखें टकटकी लगाए।
जो बस मुझे देख रही थी।
होठों पर गुलाबी रंग रह गया था भरना,
चाहा था अपने होंठ रख दूं होठों पर तभी,
बंद पड़े उस पुराने रेडियो पर।
बजने लगा पुराना गीत और मैं
निकल आई यादों से बाहर,
और वो तस्वीर अधूरी रह गई।।

-


19 NOV 2021 AT 21:49

इश्क में मिलती है जन्नत सुना था मगर,
जहन्नुम बनी जिंदगी जन्नत की राह में।

मुस्कुराते हैं हम सिलवटें छिपाकर,
वरना यहां हर मुस्कान भीगी है आह में।।

-


17 NOV 2021 AT 0:16

अजनबी गलियों से हम गुजरा नहीं करते,
दर्द ए दिल लिया और दिया नहीं करते,
एक प्यारा सा रिश्ता है आपसे,
वरना इतना याद हम किसी को किया नहीं करते।।

-


Fetching Mona Pal Quotes