Mohammad Ashad   (“ASHAD” 🖤)
155 Followers · 10 Following

read more
Joined 3 December 2018


read more
Joined 3 December 2018
11 AUG 2022 AT 13:51

उठाई थी कलम कुछ अल्फाज़ लिखने को,
चंद आँसू क्या गिरे पन्ने जज़्बातों से भर गए।

-


2 AUG 2022 AT 19:12

उफनती दरिया में पैर टिकाने की कोशिश है,
आँधी तूफ़ाँ के पार जाने की कोशिश है,

यूँ तो पेड़ की डाली भी छू पाना मुश्किल है,
फिर भी आसमाँ छू जाने की कोशिश है,

ना शमशीर ना तीर-ओ-कमाँ है,
फिर भी जंग जीत जाने की कोशिश है,

साथ खड़े लोगों को नजर अंदाज करके,
अजनबियों को अपना बनाने की कोशिश है,

कहाँ थमेगा ये सफ़र 'अशद' खुदा जाने,
फिर भी इक सुकूँ रहेगा कि 'कोशिश' है।

-


17 MAY 2022 AT 12:10

आज पलटे ज़िंदगी के पन्ने उन गुनाहों की खोज में,
जिन पर सज़ा-ए-मौत से भी बदतर सज़ा मिली।

-


7 FEB 2022 AT 14:13

Muh kyu latka hai🙄,Ye nazren kya kh rhi h,🤔
Aawaj me bhi udaasi h🙄,Accha! Usse baat nhi hui,😑

Koi na😇, khudko uske khyalo me gum krlo,
Nhi,✋ kitab uthao aur sawalo me gum krlo,

Pr tumhe sawal bhi samjh kha aayenge🤷‍♂️,
Aap Suljhane jaynge ulajh kr rh jayenge, 🤷‍♂️

Ab tum intezar me ho kaise din gujrega raat kab hogi, 🥺
Kaise katega ye waqt usse baat kab hogi, 😖

Aisa kyu lg rha ki jaise sehra me kabhi barsat nhi hui,😑
Itnaa bda masla ho gya faqat kyunki baat nhi hui, 🤔

Dekho harkat h mobile me, screen pr kisika naam aaya h,🧐
Aaye Haye,,😉 chehre ki chamak kh rhi h uska paigam aaya h. 🤩






-


30 JAN 2022 AT 17:47

हँस कर सब झेल जाती है,
उदास कई बार रहती है,
कभी समझाती है बड़े प्यार से,
तो कभी गुस्से पर सवार रहती है,

बड़ी ख़ामियाँ हैं उसमे,
ऐसा लोग कहते हैं,
पर मैं देखूँ तो मुझे,
खूबियों का अम्बार लगती है,

अजीब सी कशिश है,
उसके लहजे मे उसकी झलक मे,
बहुत मुश्किल है कोई मिले ऐसा,
ज़मी पर या फ़लक में,

शहजादी से रुतबे में,
फकीरों के दिल सा प्यार रखती है,
ख़त्म हो जाती है सारी दिलकशी महताब की,
हाँ जब भी वो बेज़ार लगती है।

-


8 JAN 2022 AT 18:26

कलम उठी है तो कुछ ना कुछ लिख ही जायेंगे,
जो ज़ुबाँ पर ना आए, वो हाल हर्फ़ों में आयेंगे,
ये मुआशरे के तौर तरीक़े मुझे समझ नहीं आते,
हाँ मलंग हैं हम तो फिर मलंग कहे जायेंगे।

-


4 JAN 2022 AT 23:16

Bus itni si to hai meri khurak moto.
Tumse ek Waqt ki baat aur tere chand khyalat.

-


27 JUL 2021 AT 14:54

ना शिकन है चेहरे पर ना उदासी झलकती है,
परेशानी भी परेशान है हमारे मुस्कुराने से।

-


24 JUL 2021 AT 22:14

दिल-ए-नादां की ख्वाहिशों की दौर जारी है,
हम पर ये कैसी आजमाइशों का दौर जारी है
ले जाकर करीब दूर कर दिया गया फिर मैं,
ऐ ख़ुदा ये कैसी साजिशों का दौर जारी है।

-


11 JUL 2021 AT 11:51

Mukammal hona zaroori thodi h,
Ab iss jhooth se dil bahalta nhi.

-


Fetching Mohammad Ashad Quotes