Megha Jha   (अनकहे अल्फ़ाज़ (M J ) ✍️)
139 Followers · 136 Following

read more
Joined 7 July 2020


read more
Joined 7 July 2020
6 JUL 2023 AT 0:08

मन की अनगिनत परतें हैं...
हर परत में, बस ख्याल तुम्हारें..!!

-


5 JUL 2023 AT 23:57

प्रेम की नियति में...
परीक्षा भले ही हो
लेकिन
सही इंसान से प्रेम में...
प्रतीक्षा का आनंद भी
असीम होता है...

-


16 MAY 2023 AT 16:31

खुबसूरत है वो हर लड़का...

जो इश्क़ तो करता है पर बवाल नहीं करता
जो बेहद इश्क़ को भी हदों में रखता है

वो लड़का दिल तो रखता है पर
उसे खो देने का मलाल नहीं करता

जो चांद को चाहता तो ज़रूर है
पर उसे तोड़ने का ख्याल नहीं करता

जो उमड़ते एहसासों को थाम
लेता है संस्कारों की दहलीज़ पर

उलझे हो जिनके जवाब
ऐसे कभी सवाल नहीं करता

वो लड़का बहकता नहीं, पल भर की खुशी
के लिए, उसका कभी इस्तेमाल नहीं करता

भीगता तो है इश्क़ में सराबोर
पर डूबने की कभी मजाल नहीं करता

संभाल लेता है लड़खड़ाते कदमों को
बेखुदी में बेहोश होकर भी बदहाल नहीं करता

खूबसूरत है वो हर लड़का
जो इश्क़ में हो कर भी इश्क़ को शर्मिंदा
शर्म से लाल नहीं करता...!!


Indian_writer_Mj

-


15 MAY 2023 AT 22:37

प्रश्न पत्र सी है ज़िन्दगी,
जस की तस स्वीकार्य..
.
कुछ भी वैकल्पिक नहीं,
सभी प्रश्न अनिवार्य..!!

-


14 MAY 2023 AT 13:06

माँ का घर पर न होना..
खुद घर का घर पर ना होना है...!!

-


22 APR 2023 AT 15:02

तुम उपसर्ग से मेरे जीवन के
मैं प्रत्यय सी सखी तुम्हारी...
.
पल पल बदलती इस दुनियां में..
अक्षय हो, स्नेह हमारा..!!

-


22 APR 2023 AT 14:04

बिखरने को सौ बातें होंगी..
तुम जुड़े रहने की एक वजह तलाश लेना..
.
इस पल पल बदलती दुनियाँ में..
अक्षय हो ,स्नेह हमारा..
.
यही गुज़ारिश है और ख्वाहिश भी..!!

-


22 APR 2023 AT 13:40

उदास दिल है मगर मिलता हूँ
हर एक से हँसकर...
.
यही एक अजब हुनर सीखा है मैने
बहुत कुछ खो देने के बाद..।।

-


27 MAR 2023 AT 22:42

गुज़र रही है ,ज़िन्दगी कुछ ऐसे
जैसे
इसे किसी के सहारे की आरज़ू भी नही..!!

-


25 MAR 2023 AT 22:59

क्या-क्या न सोचा था मैंने,
क्या-क्या न सपने सजाए...

क्या-क्या न चाहा था दिल ने,
क्या-क्या न अरमां जगाए...

इस दिल से तूफ़ां गुजरते हैं,
तुम बिन तो जीते न मरते हैं,

आ जाओ लौट कर तुम,
ये दिल कह रहा है.....!!

-


Fetching Megha Jha Quotes