Maya Shekhar Sahu   (Maya_shekhar_sahu)
491 Followers · 679 Following

खुशबू बिखर रही है, हवाओं में घुलकर, शायद तेरे आने की खबर सबको मिल गई।।
Joined 28 July 2018


खुशबू बिखर रही है, हवाओं में घुलकर, शायद तेरे आने की खबर सबको मिल गई।।
Joined 28 July 2018
16 JAN 2022 AT 12:24

सभी जीवों में मानव सबसे श्रेष्ठ होता है, क्योंकि,
उसके पास आत्मविवेक, आत्मज्ञान,
आत्मसम्मान और मन को छू लेने वाली भावना होती है।।।।।

-


26 OCT 2021 AT 14:09

इन आंखों को तेरी आदत है,
तू दिखे ना तो इन्हे शिकायत है।।।।।।।।
तेरी हंसी से दिल में सुकून है,
और तू दुखी तो दिल ये बेचैन है।।।।।।।

-


1 JUL 2021 AT 22:01

सपना है आखो में, नींद कहीं और है।
दिल❤ तो है मगर धड़कन💕 कहीं और है।।
कैसे बयान करें अपना हाल - ए - दिल❤
जी तो रहें हैं,मगर जिंदगी कहीं और है।

-


30 MAY 2020 AT 21:45

काश ज़िन्दगी,
खुशियों की सब्ज़ी की तरह होती,
जिसे मस्ती का तड़का लगाकर,
सुकून की रोटी के साथ खाते।।।।।

-


29 MAY 2020 AT 16:18

किसी के चाहने न चाहने से मोहब्बत होती नही है,
यूँ ही बेजह, राधा कृष्ण के लिए रोती नही है।।।
ये तो मन से मन का मिलन है, दो दिलों की आवाज़ है,
एक बार हो जाये प्रीत तो, फिर कभी खोती नही है।।।

-


29 MAY 2020 AT 13:10

ज़िन्दगी की नैया तो बढ़ती ही जाना है,
वक्त की धारा तो बस बहती ही जाना है।।
यही पल है, यही लम्हा है, आ जी लें हम,
क्या पता कल कहां किसे जाना है।।।।।
छूट गया गर आज कुछ भूल से हमसे,
तो लौट कर वो फिर कभी नही आना है।।
मस्त होजा बस अपनी मस्ती में तू साथी,
पछताबे के आंसू कल तुझे नहीं बहाना है।।।

-


28 MAY 2020 AT 12:27

इंसान की व्यस्तता बताती है कि ज़रूरी कौन है,
यदि काम ज़रूरी है तो, हम अपनों को छोड़ देंगे,
और यदि अपने ज़रूरी है तो हम काम छोड़ देंगे।।
अब निश्चय आपका, आपके लिए क्या ज़रूरी है।।

-


26 MAY 2020 AT 23:17

कभी खुशी लिख देना, कभी ग़म लिख देना।।
मन की किताब है मेरी, जो चाहो वो लिख देना।।
ख्वाबों में गर आओ मुझसे मिलने तुम कभी,
एक मीठे से अहसास की कहानी लिख देना।।
ज़िन्दगी के किसीे मोड़ पे तुम्हे,मेरी याद आये कही,
अपनी दुनियां के चंद मीठे,अल्फ़ाज़ लिख देना।।
भूल जाना उन लम्हों को, जो मुझ संग जुड़े हैं साथी,
तुम्हारे साकार सपनों की, ज़िंदगानी लिख देना।।
कभी खुशी लिख देना, कभी ग़म लिख देना।।

-


26 MAY 2020 AT 15:46

भूल जाउंगी एक दिन, तुमसे हुई मीठी बातों को,
पहरों यूँ चांद को ताकना, उन चांदनी रातों को।।
बिन मिले ही तुमसे, ख़यालों की हसीन मुलाकातों को,
रख देंगे मन के किसी कोने में, यादों के पन्ने समेटकर,
फिर भी दुआओं में ए साथिया
तेरे लिए खुदा के सामने उठाएंगे अपने दोनों हाथों को

-


12 MAR 2021 AT 16:03

Man karta h apni God ka takiya bna, Tere balo ko sahlau,
Tere drd, Teri uljhano ko sunu, bato se man bahlau
Sari pashopesh bhulkr, sunder sapno m kho Jana,
Tere gm lekr, meethe neend me tujhe sulau

-


Fetching Maya Shekhar Sahu Quotes