Manoj kumar  
15 Followers · 7 Following

Joined 16 July 2019


Joined 16 July 2019
24 MAY 2021 AT 19:38

सुनहरा कल
ह्रदय बांधो इस उम्मीद में
सब समस्याओं का हल होगा,
प्रभात की शीतल समीर सा
सुंदर सुनहरा कल होगा।।

कमजोर क्षणो से सीखकर
हम जीतेंगे,वो निर्बल होगा
रिमझिम में पंख फैलाएं मयुर सा
सुंदर सुनहरा कल होगा।।

खड़े होकर,संभलकर,हम बढ़ चलेंगे
ठहरे, तो स्वयं से छल होगा
बसंत में मुस्काते पुष्प सा,
सुंदर सुनहरा कल होगा।।

छंटेगे गहरे काले बादल
झुमने-नाचने का हरपल होगा,
मेरे पावन हिन्द देश का
सुंदर सुनहरा कल होगा
सुंदर सुनहरा कल होगा।।
मनोज प्रजापत
24 मई 2021

-


3 OCT 2020 AT 13:05

डरी हुई है...
जो ना होना वो होता है
तभी तो आंखें भरी हुई है,
शर्मनाक पर सच है कि
देश की बेटी डरी हुई है।।

चमक,शोभा झूठी उनकी
यादें फिर से हरी हुई है,
पढ़ो मेरी कलम लिख रही
देश की बेटी डरी हुई है।।

हैवान बन गया पौरूष अब
मानवता भी मरी हुई है,
चीख-चीख हर सांझ कह रही
देश की बेटी डरी हुई है।।

कठोर-कानून और न्याय की
बातें बहुत करी हुई है,
वक्त आ गया निर्णय का
देश की बेटी डरी हुई है।।
मनोज प्रजापत
03 अक्टूबर 2020

-


23 AUG 2020 AT 15:05

झूलना मत
चलता रहेगा संघर्ष यूं ही
कमजोर कभी तुम होना मत,
है,सपने सारे पुरे करने
इन्हे कभी तुम खोना मत ।।

बनो कठोर चट्टान की भाँति
कभी किसी से डरना मत,
जोश में आकर होश गँवा दो
ऐसा भी तुम करना मत ।।

सुंदर पुष्प भाए मन को,तो
उसे कभी तुम तोड़ना मत
दूर से ही निहार लेना,फिर
खुद को उस ओर मोड़ना मत ।।

अपनी मंजिल वो याद रखो
उसे कभी तुम भूलना मत,
गर निराशा हाथ लगे तो
फंदे से तुम झूलना मत ।।
मनोज प्रजापत
23 अगस्त 2020

-


12 JUL 2020 AT 20:05

"मैं मन से"
सितारे सुनना चाहते हैं मुझे
न जाने क्युँ मैं सोया रहता हूं,
विचारों की दुनिया मे,मैं
जाने क्युँ खोया रहता है।।

सपनों में ही जीता हूं मैं
सपनों में ही रोता हूं,
इन्हीं सपनों की दुनिया में
उस कल के बीज मैं बोता हूं।।

सबकुछ तो मैं पा सकता हूं
आत्मबल में कैसे पाऊं?
भीतर की दुनिया से बाहर
मैं गीत खुशी के कैसे गाँऊ?

मेरी अनोखी दुनिया में
मैं जब-जब दर्द में होता हूं,
भूलकर सब कुछ इक पल
फिर शांत मन से सोता हूं!!
मनोज प्रजापत
12 जुलाई 2020

-


6 NOV 2019 AT 16:04

Let's make this world a better place.
Just add joys there are so many ways.

-


13 SEP 2019 AT 15:15

My life,
My choices,
My mistakes,
My lessons.
It's not your business.

-


13 SEP 2019 AT 15:15

My life,
My choices,
My mistakes,
My lessons.
It's not your business.

-


4 SEP 2019 AT 19:48

Teaching is my passion and I am following it. No matter how many problems I am facing .
So thank you my that close one and ideal teacher for encouraging me at every moment of my life.

-


24 AUG 2019 AT 10:59

Here's nothing more better than mother's love💙

-


14 AUG 2019 AT 13:52

Your brother will never say that he loves you, but he loves you more then anyone else in this world.

-


Fetching Manoj kumar Quotes