Manish Prajapati (Mk)   (प्रजापति)
3.2k Followers · 2.4k Following

read more
Joined 21 February 2020


read more
Joined 21 February 2020
7 MAR AT 16:52

घर से दूर निकल तो आया मैं,
कुछ ख्वाब बस्ते में बांध लया मैं।

चला था खुद की पहचान बनाने,
जाने क्या से क्या बन आया मैं।

ख़ास-ओ-आम में भी नहीं चर्चा मेरी,
अपनी माज़ी का हूँ बस साया मैं।

कुछ देर कहीं सांस ली, फिर चला,
रास्ते याद हैं पर मंज़िल भूल आया मैं।

लोग बहुत मिले पर साथी कोई नहीं,
अपनों के लिए हूँ अब पराया मैं।

है पता ये कि लापता हूँ मैं,
जाने क्यों भर रहा हर माह किराया मैं ।।

-


10 NOV 2023 AT 1:34

इश्क़ में आशिक पहले घबराया होगा,
फिर कहीं जा के वो मोहब्बत में आया होगा,,

जुल्फ तो तुमने बाद में बिखेरी,
पहले उसे अपनी बाहों में लाया होगा,,

काटी होगी पतंग तुमने,
जब उसने दिल लगाया होगा,,

इतनी बेरेहेम तो नही होगी,
थोड़ा तरस तो तुम्हे भी आया होगा ??

-


28 JUL 2023 AT 10:47

तेरे कल में आज होगा ही नहीं
पलट कर देखेगा तो विश्वास होगा ही नहीं..!
बीमारी लग जो जाती है शक करने की
मान यक़ीन मेरा, शक का इलाज होगा ही नहीं..!
ख़ुद का ख़ुद पर, एतबार ज़रूरी है
पर ये भी है, मेरे कहने से एतबार होगा ही नहीं..!
भरोसा तोहफ़ा है महँगा हर किसी के बस का नहीं
अफ़सोस ग़ैरो को दोगे, खुदके लिए कुछ ख़ास होगा नहीं..!
छोड़ ज़िद, ना समझ खुदको बेकार यूँही
एक रोज़ आएगा, तुझे खुद पर सवाल कभी होगा नहीं...!

-


18 JUL 2023 AT 22:59

इस कलयुग की राह पर चलके
मैं भी थोड़े पाप कमाऊंगा।

जहां सब कहेंगे बाबू सोना
वहां मैं भोले नाथ चिल्लाऊंगा।।

महादेव ❣️

-


26 JUN 2023 AT 23:53

इक दिन सारे दुःख दर्द बयां करेंगे
हम इससे ज्यादा और क्या करेंगे?

ज़िंदगी है कि करवट नहीं बदलती
भला कब तलक हम हौंसला करेंगे?

महज़ दो रोटी के पीछे इतना झंझट
और हम सोचते थे बड़ा मजा करेंगे

बेबसी के जिस दर्द से गुज़र रहे हैं
हम पंछी खरीदेंगे उन्हें रिहा करेंगे..

-


8 JUN 2023 AT 14:01

छिपा नहीं उनसे कुछ भी,
मैंने सारे राज खोले हैं।

मेरे जीवन के सुख दुख में,
साथ महादेव जी भोले हैं।।

महादेव ❣️

-


3 JUN 2023 AT 1:25

सुकून का दूसरा नाम केदार हो जायेगा,
आ कर देखो बाबा की नगरी,
तुम्हे महादेव से प्यार हो जायेगा।

महादेव ❣️

-


1 JUN 2023 AT 18:24

मेरी ज़िन्दगी तेरे नाम से,
बस इतना हक हमारा हो।

मेरी मौत हो तेरी शरण में,
और सामने चरण तुम्हारा हो।।

महादेव❣️


-


28 MAR 2023 AT 2:45

खाली सी जगह कैसी सी दुनिया, मेरी जिन्दगी संभालो ना,,
महादेव कुछ रस्ता निकालो ना,
भक्त भले मैं छोटा आपका, मुझको अपने चरण लगा लो ना,,
मैं कबसे बैठा हूं आस में, है बाबा केदारनाथ बुलालो ना।

-


7 FEB 2023 AT 18:22

परेशान हूं की परेशानी
नही जाती,
बचापन तो गया पर नादानी
नही जाती।

-


Fetching Manish Prajapati (Mk) Quotes