Ye maja kya hai aur kaise aata hai
Maine har ek se pooncha
Maine devdas se poocha
Wo bola maja paro ke sath aata hai
Maine tourist se poocha
Wo bola maja nazaro ke sath aata hai
Ek kathputli chalane wale se poocha
Wo bola maja isharo ke sath aata hai
Ek tanha insaan se poocha
Wo bola maja hazaron ke sath aata hai
Ek beghar aadmi se puncha
Wo bola maja deewaron ke sath aata hai
Sari duniya se pooch liya aur itna hi jaana
Ki asli maja to apne yaaron ke sath aata hai
-
https://www.amarujala.com/kavya/mere-a read more
हाथों में किसके हमने रिमोट दे दिया
की जबसे हो गई शादी हमने वोट न दिया
क्योंकि किसी सवाल जवाब की नहीं अब दरकार है
अब हमारे तन मन धन में बीवी की सरकार है
राफेल सा बोला था ये कैसा सौदा करवाया
दहेज एक़ फूटी कौड़ी न मिली पूरा खर्चा भी मेरा ही करवाया
-
धीरे धीरे किसी के आने की आहट खत्म होती जा रही है
अब जितना जी रहा हूं जीने की चाहत खत्म होती जा रही है
युंभी दिन थे कि ठहाके रुकते नहीं नींद आने तक
ठहाके छोड़िए अब मुस्कुराहट भी खत्म होती जा रही है-
अपने मन के दानव को साधू करना सीख लिया है
सुनिए हमने गुस्से पे काबू करना सीख लिया है-
सवेरा तेरा तो रात मेरी होगी ना
तेरी सौ बातों में एक बात मेरी होगी ना
तू हो जाए किसी और की तमाम उम्र के लिए
उस उम्र में एक यादगार मुलाकात मेरी होगी ना-
पैसे नही जी मैंने तजुर्बे कमाए हैं
नदी किनारे बैठके बूढ़ी दादी के साथ अमरूद भी खाए हैं
खेला हूं क्रिकेट बच्चो और उनके बापों के साथ
आज भी मिलने जाता हूं बचपन के यारों के साथ
गली गली भटक के Loan भी बांटा है
और कम पढ़ा लिखा मत समझो,
हमे सरकारी नौकरी निकालना भी आता है
जब इतने में भी तमन्ना न हुई पूरी
हम भी करने आ गए Corporate मजदूरी
जीवन में मुश्किल से मुश्किल दौर देखा है
बेमन भी अपने वक्त को पैसों के लिए बेंचा है
अब इतना व्यस्त हो गया हूं की खुद के वक्त की खुद से भीख लेता हूं
की जब बोल नही पाता दुनिया से तो लिख लेता हूं
-
अपना समझने वाले अपना न सके
सपना दिखाने वाले तरक्की मेरी पचा न सके
जो कहते थे हर सुख दुख में साथ निभाएंगे
एक बार भी हमसे मिलने आ न सके-
छेद उसी थाली में जिसमे खाया
वही तो आस्तीन का सांप होता है
मन का पूरा काला
और तन से टीप टाप होता है
बचके रहना उन लोगो से
जिनकी बातों में तुम से ज्यादा आप होता है-