Mamta Tripathi   (Mamta_Ramesh)
186 Followers · 90 Following

read more
Joined 20 April 2021


read more
Joined 20 April 2021
5 HOURS AGO

चाहा तो बहुत था पर बदले नहीं
अपनी फ़ितरत ही कुछ ऐसी रहीं
दोगलों के बीच रहे पर बदले नहीं

-


3 MAY AT 22:48

मैंने तेरी मेरी

घर का एक कोना
भरा हुआ है
कुछ चित्रों से
उन्हें प्यार से मैंने
रखा हुआ है
करीने से
दीवारों पर सजाकर

-


3 MAY AT 22:27

विक्की नाम का एक लड़का एक बार अपने मां-बाप के साथ एक कब्रिस्तान में गया हुआ था। वे लोग वहाँ एक कब्र पर कुछ फूल चढ़ाते हैं। तभी विक्की को वहाँ एक सीटी पड़ी हुई मिलती है। वह उसे उठा लेता है और अपने साथ घर ले आता है। रात को विक्की अपने कमरे में सोने जा रहा था। तभी वह उस सीटी को एक-दो बार बजाता है। इसके बाद वह सो जाता है। रात को विक्की की आंख खुलती है और उसकी चीख निकल जाती है। उसके पास एक चुड़ैल बैठी हुई थी। उसके लंबे-लंबे बाल विक्की के चेहरे को छू रहे थे। उसके पैर उल्टे थे और सारा शरीर सड़ा गला था। तभी वह विक्की को खाने के लिए झुकती है लेकिन तभी किस्मत से विक्की की माँ वहाँ आकर लाइट जला देती है। उन्होंने विक्की की चीख सुन ली थी। लाइट जलते ही चुड़ैल वहाँ से गायब हो जाती है। इसके बाद विक्की सारी घटना मम्मी को बताता है। यह सुनकर उसकी मां उसे अपने साथ सुला लेती है।

-


3 MAY AT 8:05

प्रकृति की गोद में जैसे नदियाँ अपनी मौज में बहती है।
इस दुनिया को भूलके वो बाहों में मेरी सुकून से रहती है।

-


2 MAY AT 23:06

हर किसी को नहीं मिलता
जिंदगी में प्यार की ये सौगात
मन की सभी ख्वाहिशों को
दबाने से मिलती है ये सौगात

-


2 MAY AT 22:58

छीन लेती है
ना जाने कितने चेहरों की मासूमियत
जब जिम्मेदारियों का बोझ
छोटे कन्धों पर
पड़ता है

-


2 MAY AT 11:15

उसके दिल के पैग़ाम को
अब मंजिल मिल ही गयी।
दिल की गहराईयों से पढ़ा है
जो खामोशी से लिखी गयी
क़बूल हुई आज वो अर्जी
जो रज़ा ख़ुदा से ली गयी

-


2 MAY AT 10:12

मैंने ख़ामोशी को शब्दों में बयाँ कर किया
कोरे कागज़ पर "ख़ामोशी" लिख दिया

-


30 APR AT 19:22

यूँ ना समझो कि तुम्हारी कोई कीमत नहीं
बस इक मैं ही हूँ जो तेरे क़ाबिल नहीं
तूम उन बेश-क़ीमती हीरों में से हो
जिसे सँभाल के रख पाना मेरे बस में नहीं

-


30 APR AT 15:22

जब पति की
तनख्वाह
हाथ में आती हैं..

जब वो तनख्वाह
दो दिन में ही
खत्म हो जाती हैं..

-


Fetching Mamta Tripathi Quotes