Keep the joy of "victory" more than the fear of "defeat" in your mind. Chances of success will increase.
-
🤗Pls support me on YouTube also!
https://youtu.be/L9zgsImfOGU
🙍 ... read more
ए खुदा! ये तेरी कैसी रज़ा??
किसी की मन्नतों का प्यार,,
कोई मुफ़्त में ले गया।।
-
ए ख़ुदा!
या तो ख़्वाब मुकम्मल दे दे।
या फिर नींद मुक्कमल दे दे।।
-
सहमे-सहमे सकुचे-सकुचे, गहरे से इनके जज़्बात।।
ख़ामोशी से व्याकुल होकर, ढलते दिन और रात।।
वक्त के पहिए से, पग-पग ठोकर खाते।।
गिरते उठते फिर स्वयं, संभलते दिन और रात।।
जीत का हौसला लिए, मंज़िलो की तलाश में।।
थक कर भी नित, चलते दिन और रात।।
कुछ करने का विश्वास, देती जीने की आस।।
चंद उम्मीदों के सहारे, बहलते दिन और रात।।
शिशु समान खिलौना मान, ख्वाहिशों की चाहत में।।
मन रूपी पालने में, मचलते दिन और रात।।-
घुटन भरी चार दिवारी, बोझ रूपी समझदारी,,
उस पर भी बड़ों की फ़िक्र, क्या कहेगी दुनिया सारी,,
बच्चों की खुशियों से ज्यादा समाज की चिंता जताते है।।
हां! बड़ों के सामने कभी कभी बच्चे हार जाते हैं।।
बने हैं जिनके कंधे जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहने को,,
पास उनके कुछ उम्मीदें होती है शब्द नही होते कहने को,,
सपनों को समझौतों में बदल जिम्मेदारियां बखूबी निभाते है।।
हां! बड़ों के सामने कभी कभी बच्चे हार जाते हैं।।
रूढ़िवादिता और आधुनिकता की जंग में रिश्ते पीछे छूट रहे,,
किसी के सम्मान को हानि होती किसी के सपने टूट रहे,,
नीर नयनों में छुपा कर झूठी मुस्कुराहट दिखाते है।।
हां! बड़ों के सामने कभी कभी बच्चे हार जाते हैं।।-
करीब से जानोगे जब जीयोगे अंतिम पड़ाव ज़िंदगी के।।
कि ज़िंदगी में कुछ नहीं है खोने को सिवाय ज़िंदगी के।।-
उलझा हुआ सा ख़ुद में एक सवाल ही तो है।।
ज़िंदगी क्या है हर कदम पर मलाल ही तो है।।-
ये जो ढाबों पर बर्तन मांजते छोटू होते हैं।।
कभी इनका दिल टटोलना बहुत से सपने संजोते हैं।।
ये कभी नहीं कहते कि इन्हें भी खिलौने चाहिए।।
इनकी आंखों में बस किताबों के ख्वाब होते हैं।।
घर के सभी सदस्यों की जितनी परवाह करते हैं।।
अपने घावों के प्रति उतने ही लापरवाह होते हैं।।
इनके सपने शोरूम के कांच में कैद रह जाते हैं।।
ख्वाहिशों संग तजुर्बा पचपन का लिए बचपन खोते हैं।।
इन्हें किसी को मायूसी दिखाने का हक़ नहीं होता।।
जमाने के सामने हंसते हैं और तन्हाई में रोते हैं।।
कई तकलीफों को हसीं ठिठोली में भुला देते हैं।।
वाकई.........ये छोटू बहुत हिम्मत वाले होते हैं।।-
*लोग कहते हैं कि किसी से उम्मीद मत लगाओ खुश रहोगे।।
लेकिन वास्तविकता तो यह है कि प्रत्येक इंसान अपनी असल जिंदगी में मरते दम तक उम्मीदों पर ही जीता है।।*-