LAST SMILE 😇   (Aditya❤)
61 Followers · 50 Following

read more
Joined 22 September 2020


read more
Joined 22 September 2020
25 NOV 2022 AT 18:36

वो खुश हैं मोहब्बत में पाकर जमाना
वो खुश हैं बसा करके अपना ठिकाना
मोहब्बत-ऐ-बज़्म मे दगा करके हमसे
वो खुश हैं मेरी जिंदगी को करके विराना

-


16 JUL 2022 AT 12:08

फि़करो में गुजरी वो राते बताए
की सीने मे दबी कुछ साँसे बचाए
बिछड़ करके हमसे अब हैरत में हैं वो
इस हँसते हुए चहरे को कैसे रूलाए

-


17 MAY 2022 AT 12:48

इन सांसो पर अब इतना
यकीन न रहा ऐ जिंदगी
सूना है इनके न होने पर
तूभी साथ छोड़ देती है

-


10 MAY 2022 AT 17:06

ये कैसी अदाये हैं तेरी ऐ जिदंगी
जो कभी मिलकर सारी
उलझनो को सुलझाते थे
फ़िर क्यू वही सारी उलझनो
की वजह बन जाते हैं

-


9 MAY 2022 AT 10:31

बस चन्द लम्हो की हैं ये बाते
कल फिर से इक नई मोड़ लेगी जिदंगी
सारे सपने तेरे बस यही रह जायेंगे
और इक दिन तुझे भी छोड़ देगी ये जिदंगी

-


10 APR 2022 AT 7:46

तेरे शरबती लहजे भी
आज खारे नजर आऐ
दिलो को जीतने वाले भी
आज हारे नजर आऐ
बता अब किससे गिला करु मै तेरी
तेरी बेवफाई के किस्से भी तो
आज सारे नजर आऐ

-


5 APR 2022 AT 13:29

अंधेरो से ऊबरा हूं अब मैं
किंही आँखो से ऊतरा हूं अब मैं
तन्हाई मिली हर इक मोड़ पर
जिन राहो से गुजरा हूं अब मैं
थी बाते कडी़ पर मुनासिब भी थी
जिन बातो से मुकरा था तब मैं
हां अंधेरो से ऊबरा हूं अब मैं

-


5 APR 2022 AT 8:35

अभी तक नींद मे थे
जगे तो आज हैं
इश्क करते रहे
बुनियादे जिनकी खाँक हैं
दिल मे तस्वीर तेरी
अब जो पुरानी सी हैं
नये हैं रंग तेरे
अब तलक जो राज हैं
वफा मे तेरे थे हम ही
अभी तो कल तलक
सुना है आज तेरे
कई और भी हमराज हैं

-


2 APR 2022 AT 13:04

परछाई
एक ऐसी दोस्त जो कभी
आपको अकेला नहीं छोड़ती
हमेशा आपके पास रहती है
कदम कदम पर आपका साथ देती है
वह आपके मृत होते ही
ओ भी ख़त्म हो जाती है

-


28 MAR 2022 AT 11:22

Your memories are like my Shadow
Who doesn't leave me alone

-


Fetching LAST SMILE 😇 Quotes