Laksh Mohan  
23 Followers · 21 Following

अब मैं यूंही अपने अल्फ़ाज़ सब पर ज़ाया नहीं करता ✌️
Joined 26 February 2020


अब मैं यूंही अपने अल्फ़ाज़ सब पर ज़ाया नहीं करता ✌️
Joined 26 February 2020
17 APR AT 2:12

एक मुंतज़िर को उसकी तन्हाई मार गई,
एक शायर को तेरी बेवफाई मार गई।
काविशें थी जिसकी तेरे साथ ज़िंदगी बिताने की,
उसको तेरी शादी की शहनाई मार गई।।

-


3 APR AT 15:17

उसको जो भी देखेगा, आशिक़ी की मूरत हो जायेगा,
जो लफ्ज़ शायर उसके बारे लिखेगा, अपने आप खूबसूरत हो जायेगा।
वो जो पलट के मुस्कुरा दे पल भर के लिए,
उसको देखते रहना, उस शख़्स की ज़रूरत हो जायेगा।।

-


18 MAR AT 22:01

लड़का: तस्वीरों में कैद हर लम्हे को,
फिर से जीने की हसरत रखता है।
हसरत-ए-दीद इतनी बढ़ गई है,
कि दिल सिर्फ तेरी और सिर्फ तेरी बातें करता है।

लड़की: तुम अब तो मुझसे शिकवा करो,
अब कह भी दो, "मुझसे आके मिला करो"।
तस्वीरों से फितूर ना जाने कितना सही है,
चलो, कुछ और नई तस्वीरों के खातिर ही सही, मुझसे आके मिला करो।।

-


1 MAR AT 12:16

अरसा लगा मुझे बात बनाने में,
तुम्हे एक लम्हा नहीं लगेगा इसे मिटाने में।
मैं खड़ा हूँ हांथों में किस्मत की चाबी लेकर,
फिर क्यों लगी हो मुझे सपनो से उठाने में।।

-


1 FEB AT 23:54

वो कपड़ा उसके हुस्न से लगकर निखर गया होगा,
जिसने उसको देखा, उसका होश, न जाने किधर गया होगा।
मैं समझ सकता हूँ उस धागे का रश्क,
जो उससे बिछड़ा, कमबख़्त, बिखर गया होगा।।

-


3 OCT 2023 AT 15:25

वो अपने जज़्बात कुछ इस तरह छुपाया करती है,
सवाल सब समझती है, फिर भी जवाब में सिर्फ मुस्कुराया करती है।

-


22 SEP 2023 AT 11:00

अगर दिल ऐसा नहीं होता,
तो सच में किसी के जज़्बातों का खयाल नहीं होता।
ताल्लुक कईयों से होता,
मोहब्बत बस एक से, कोई सवाल ही नहीं होता।।

-


3 SEP 2023 AT 21:47

तुम अगर जाना तो वापस आना मत,
दिल दुखाना मेरा तो अपना चेहरा दिखाना मत।
लौट कर आओगी तो मैं तुमसे नफरत क्या ही करूँगा,
पर इस बार दिल लगाने की उम्मीद तुम लगाना मत।।

-


18 AUG 2023 AT 7:30

ये रोज़-ब-रोज़ तेरा मुझसे मिलने आना,
मुझे ठीक नहीं लगता,
जब सियाक़-ओ-सबाक़ सिर्फ सुबह के सपनो का है।

-


31 JUL 2023 AT 21:43

तेरी हर चीज़ से मोहब्बत है,
तेरे ग़म भी मेरे है, तेरे ज़ख्म भी मेरे है।
मैं कैसे रोकूँ तेरे इन आँसुओं को बहने से?
तेरे आँखों से निकले ये आसूँ भी तो मेरे है।।

-


Fetching Laksh Mohan Quotes