Kunal Rapartiwar   (shayarkunal)
28 Followers · 12 Following

By mind Engineer
By heart Writer
Joined 30 March 2018


By mind Engineer
By heart Writer
Joined 30 March 2018
26 SEP 2024 AT 23:40

कही मेरा दिल सफ़ेद रंग का तो नही,
जो भी दाग़-ए-ज़ख्म लगता हैं उतरता ही नही..

-


21 DEC 2021 AT 23:29

किसी का आप को छोड़ कर आगे चले जाना,
हमेशा कहानी का अंत नही होता..

अगर हाथ ख़ाली ही न हो तो,
सच्चा प्यार उसे थामेगा कैसे..??

-


3 SEP 2021 AT 22:00

मृत्यु भय का कारण नहीं हैं,
भय का कारण हैं,
किसी का आपके जीवन मे
कभी ना लौट आने के लिए चले जाना..

मृत्यु से अधिक भयावह हैं,
वह अकेलापन जो किसी के
मृत्यु के बाद अन्य के जीवन मे आता हैं..

-


20 MAR 2021 AT 22:31

दुःख की भी अपनी मजबूरी हैं,
वह आत्मा के कांधे पर,
बारिश में भीगी चिड़िया की तरह बैठा हैं,
उड़ना चाहें भी तो,
पंख सूखने तक उड़ नहीं पाएगा..

-


10 OCT 2020 AT 23:10

दिल करता हैं,
अकेले किसी लंबे सफ़र
पर निकल जाऊँ,

तब याद आता हैं,
के इतने सालों से
उसी सफ़र में ही तो हूँ.

-


3 SEP 2020 AT 22:09

गुज़र जाता हैं
हर वक़्त
हर इंसान,

न गुज़र सकें
ऐसी किसी की औकात कहाँ...

-


24 AUG 2020 AT 22:57

साथ तो सबने छोड़ा है राह ऐ-जिंदगी में मगर,
ऐ- दुःख तु इतना वफादार कैसे निकला..

-


24 AUG 2020 AT 22:50

I will stay with you, till your last breath.

-


1 AUG 2020 AT 20:43

जवान बेटे को कांधा देने वाला बाप ही जानता हैं कि,
भारी होती हैं अर्थी समूची पृथ्वी से भी ज्यादा,

औलाद को कफ़न ओढ़ाने वाली माँ ही जानती हैं कि,
दुःख बड़ा होता हैं छोटे कफ़न का आसमान से भी ज्यादा,

बाप औऱ माँ के आगे बस बेबस खड़े रहेते हैं,
हाथ बांधे पृथ्वी औऱ आसमान.

-


2 MAR 2020 AT 20:27

ग़मों की औऱ जख्मों की गठरी हैं इस सीने में,

जिसे अक़्सर लोग दिल भी कहते हैं..

-


Fetching Kunal Rapartiwar Quotes