संघर्ष में भी मुस्कुराना है,
गमों में भी हंसते जाना है।
राहें कितनी भी विपरीत रहे,
हर दिन बस हंसकर जीना है।।
अवतरण दिवस की अशेष शुभकामनाएं।-
तेरे यादों का आना जाना भी अब कुछ भी नहीं
FB- prince si... read more
जिंदगी में हैं दो इंसान
एक एहसान एक भगवान
बोलो किसके साथ रहूं।
एक तरफ आशाएं और एक है कर्ज,
बेसक हल निकलेगा दोनो हैं इंसान।-
यूं तो जिंदगी बस एक सफर सी है,
ख्वाब बहुत हैं फिर भी बेबसी सी है।
यूं तो हम उलझते रहे अधूरे ख्वाबों से,
अब ख्वाबों की भी थोड़ी कमी सी है।।-
कुछ लफ्जों की आवाज रही
बस बेगानी सी बात रही,
कुछ सियासत तूफानों में,
बस क्षण भर की आवाज रही।-
एक सुलगी सी सियासत में
एक शख्स सिर्फ बहाना था,
असली मोहरे तो खेल रहे हैं
यही तो असली जमाना है।-
तेरे इंतज़ार की प्यास में
मैं बस इंतज़ार सा रह गया
बुझी-बुझी सी तेरी यादों में भी
मैं बड़ा इतमीनान से रह गया |-
मैं लिखूं तो लिखूं कुछ अधूरी कहानियां
कहानियां कुछ रूठी हुई टूटी हुई कहानियां
मैं लिखूं कुछ शर्माती हुई कहानियां,
कहानियां जो नदियों सी बहती कहानियां।
मैं लिखूं कुछ बेलफ्ज सी कहानियां,
जब तसब्बूर में थी कुछ जिंदगानियां।
मैं लिखूं कुछ अंधेरों से लिपटी कहानियां,
जो कभी रोशन हुआ था चरागो की लौ से
मैं लिखूं कुछ बेलफ्ज खामोश सी कहानियां,
कुछ मुस्कुराती चेहरे की खामोश कहानियां।-
कुछ यादें मिटाई नही जाती,
कुछ चेहरे भुलाए नहीं जाते,
दर्द रिसता है जब किस्तो में
वो आंसू छुपाए नहीं छुपते।।-
वो बातें कुछ और रही
ये बातें कुछ और सही
एक उलझी हुई कहानी में,
कुछ सपने अब और कहीं।
कुछ वही पुराने किस्सो में
कुछ चेहरे अब और कहीं,
लिपटू जब जब यादों से
कुछ चेहरे गुमनाम कहीं।।
कुछ लम्हों की बात कही,
एक बेगानी ही ख्वाब सही,
साथ जो थे दिन रात तलक,
सबकी ख्वाहिश अब एक नहीं।
गुमसुम गुमसुम से राहों में,
सबकी राहें अब एक नहीं
कुछ लम्हों में ही हर बातें थी,
पर मन की बातें कुछ और रही।-
जिंदगी में जिंदगी तक जिंदगानिया जारी रहे,
खुशियों की ढेर सारी कहानियां जारी रहे।
मुस्कुराओ ऐसे की टूट जाए सारे दर्द ए दीवार,
सफलता की रोज खूबसूरत उड़ान जारी रहे।।
जन्मजयंती की मंगल कामना बहना💐😊-