Krishan Jha   (Krishan Kant Jha)
130 Followers · 124 Following

read more
Joined 2 November 2017


read more
Joined 2 November 2017
6 JUN 2023 AT 1:22

किसी लड़की के हाथ में बंधा
2 पैसे का कलावा
उसकी लाखों की खूबसूरती
बढ़ा जाता है।

-


16 FEB 2022 AT 10:10

समस्या कभी खत्म नहीं होती, एक जाएगी दूसरी आएगी।

हमारी सफलता इसी बात पर निर्भर करती है कि हम कितनी तेजी से एक समस्या का निवारण करते हैं और दूसरी का स्वागत।

एक समस्या को सॉल्व करने की कोशिश न करना और उसे पकड़कर रोते रहना ही असफलता है।— % &

-


4 MAR 2021 AT 3:28

जिनकी उदासियों में भी तुम
साथ होना चाहते हो,
हाँ! तुम सचमुच
उनसे प्रेम करते हो।

-


31 JAN 2021 AT 1:26

तारे आसमान में ऐसे छितरे हुए हैं जैसे पंछियों के चुगने के लिए ये बाबा का छितराया हुआ अनाज है। बीच में एक नए रसोइए की बनाई रोटी सी ही कम गोल चाँद शोभा दे रही है। मतलब या तो पूर्णिमा आने वाला है या आकर चला गया है।
चील से उड़ता हवाई जहाज आँखे चमका रहा है। हवा, हवा कम और बर्फ से निकलती भाप ज्यादा लग रही है। समय बहुत रुक रुक कर बढ़ रहा है।
मन बहुत आनन्दित है।

-


24 SEP 2020 AT 23:21

'मैं जिसे चाहूँ, वो भी मुझे चाहे।'
इस चाहत ने कइयों को तबाह कर दिया।

-


5 JUN 2020 AT 8:00

कोई अपना समझ कर आया
तुमसे हाल जानने,

तुमने गैर समझ कर
बोल दिया 'सब ठीक है'।

-


30 MAY 2020 AT 19:25

प्रेम का भूखा कुत्ता
गधे का भी वफादार बन जाता है।

-


30 MAY 2020 AT 1:54

जो व्यक्ति कहे कि
वो हमेशा खुश रहता है।
वो या तो झूठ बोलता है
या नशे में रहता है।

-


29 MAY 2020 AT 2:03

जब मैं समय को नहीं काट पाता..
तो वो मुझे काटने लगता है।

-


27 MAY 2020 AT 13:15

गलत इंसान से
किसी के बारे में
गलत बातें सुन रहे हो
तो ये बात ही गलत है।

-


Fetching Krishan Jha Quotes