Hi I am again on your quote
नमस्कार मैं फिर से योरकोट पर हूं।-
डा. किसलय पंचोली
* प्राध्यापक, वनस्पति शास्त्र शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौ... read more
जागरूक मतदाता शोर नहीं मचाता है। लेकिन अपना काम चुपचाप कर जाता है।
-
दो प्रकार की दुनियाएं होती हैं। दिखावटी और वास्तविक। पहली कम चलती और ज्यादा छलती है। दूसरी कम छलती और ज्यादा चलती है।
-
जब हम पृथ्वी पर जीव–उत्पत्ति और जैव विकास का अध्ययन करते हैं, ज्ञान हमें विचारने को विराट फलक देता है। और हमारा अहम स्वत: तिरोहित हो जाता है।
-
गर हम ईश्वर को
कल्पना मात्र माने तो भी
यह कल्पना स्तुत्य है।
इसकी कुछ मिनटों की ध्यान–स्तुति;
हमारे मन, तन व जीवन में
संतोष, प्रेम, और शांति जो लाती है।
-
टनल में फंसे मजदूरों का
सकुशल बाहर आ पाना
हमारे उन्नत आपदा प्रबंधन को
दर्शाता है।
-
रणथंभौर में राजस्थान की आत्मा बसती है। और उसकी रखवाली करते हैं चीते।
-
विश्व दूरदर्शन दिवस पर यही शुभकामनाएं कि टी व्ही आपके जीवन में कुछ जोड़े। ज्ञान अर्जन करवाए। न कि फकत मनोरंजन के नाम पर आपको इसका लती बनाकर खुद बुद्धु बक्सा कहलाए।
-
एबले लोगों को समझाया नही जा सकता। एबलेपने से वे आत्मतुष्टि जो पाते हैं।
-