"ईश्वरीय प्रेम आत्मिक प्रेम होता है इसमें हम स्वयं को जितना अर्पण करते हैं उतना ही हमारा निर्माण व उत्थान होता है, मन में सदैव शुक्राना का भाव होता है।"
-
_kirti_
(Kirti)
21 Followers · 11 Following
Follow me on Instagram (_kirti_writer_)
Joined 12 May 2020
14 MAR 2024 AT 21:04
7 MAR 2024 AT 20:15
छंद,तुक, लयबद्ध होकर,
आसमान में उड़ान भरकर,
समुद्र की गहराईयों में गोते लगाकर,
ये सब कल्पनाएं होती हैं
भावों के स्पंदन से हृदय में उतरकर,
मन को हर्षित या बोझिल कर देती है,
कविता होती है-
12 NOV 2023 AT 22:21
//त्योहार//
त्योहार आते हैं,
खुशियां लाते हैं
घर से दूर रह रहे लोग
वापस आते है
त्योहार आते हैं।
रंग लगते हैं, दीप जलते हैं,
चांद देखकर गले मिलते हैं,
भांगड़ा करते हैं,गीत गुनगुनाते हैं,
जलाकर मोमबत्ती प्रार्थना करते हैं,
सभी खुश होते है, मंगल गाते हैं,
त्योहार आते हैं,
खुशियां लाते हैं।-
16 JUL 2022 AT 11:35
बारिश में भीगना और साथ में तुम्हारी यादें,
जो धुल नहीं रही हैं बल्कि और भी गहरी हो रही हैं
बिल्कुल मेहंदी के रंग की तरह।-