Kiran Verma   (अशर्फी)
2.3k Followers · 1.0k Following

read more
Joined 3 December 2017


read more
Joined 3 December 2017
1 JAN 2023 AT 2:40

Dear 2023,

Please mjhe stone jesa strong bnana iss year

Agar Koi mjhe tode toh wo khud tut Jaye 😑

-


27 SEP 2022 AT 22:10

जब टूटती है
तो उनसे मिले ज़ख्म
बहुत गहरे देती है।

-


27 SEP 2022 AT 22:01

जिंदगी महज़ किरदारों के मेले सी हो गई है,
लोग आते हैं, खेल दिखाते हैं और चले जाते हैं।

-


1 JUL 2022 AT 20:01

मैं ढहती शाम सी ढलती जा रही हूँ,
कुछ यूँ मैं अपनी कहानी खुद लिखती जा रही हूँ।

मैं लहरों सी तेज़ बहती जा रही हूँ,
दूर होकर सबसे, मैं अब खुद से मिलती जा रही हूँ।

मैं बँधी सब बेड़ियों को तोड़ती जा रही हूँ,
हवा सा सर्द एहसास लिए, मैं कुछ यूँ फिज़ा में घुलती जा रही हूँ।

मैं कर रहीं हूँ खुद को खुद के सवालों से आजाद,
प्यार लिए दिल में, मैं ख़ुद से कुछ यूँ प्यार करती जा रही हूँ।

-


18 JUN 2022 AT 15:43

कुछ यूँ भी गुजारें है लम्हे,
कुछ लम्हे गुज़र जाने की चाह लिए।

-


9 JUN 2022 AT 17:50

मैं गुज़रा हुआ एक लम्हा सा हूँ
ख़ुद में सौ यादें समेटे हुए,
फ़िर लौट आने की चाह लिए,
कुछ अधूरे किस्सों के साथ,
मैं गुज़रा हुआ एक लम्हा सा हूँ।

मैं गुज़रा हुआ एक लम्हा सा हूँ,
कुछ अनचाहे किरदार जोड़े हुए,
कुछ अच्छी बुरी बातें लिए हुए,
कुछ सबक जिंदगी के जिये हुए,
मैं गुज़रा हुआ एक लम्हा सा हूँ।

मैं गुज़रा हुआ एक लम्हा सा हूँ,
खा कर ठोकर सम्भाला हुआ,
कल के लिए कुछ अनुभव लिए,
फिर से नया लम्हा बनने की तलाश लिए,
हाँ, मैं गुज़रा हुआ एक लम्हा सा हूँ।

-


4 JUN 2022 AT 21:02

कभी-कभी ठहराव बहुत ज़रूर होता है,
ख़ुद को पहचानने के लिए।

-


29 APR 2022 AT 1:43




कुछ सवालों के जवाब कभी नहीं मिलते,
क्योंकि शायद वो ख़ुद एक अनचाहा जवाब होते हैं।

-


6 APR 2022 AT 23:03


कभी चेहरे पर मुस्कान,
तो आँखों में नमी दे जाती है यादे।

कभी सताती है,
तो कभी जीने की वजह बन जाती है यादे।

कभी मर्ज़ का एहसास,
तो अभी उस ही मर्ज पर दवा सा सुकून दे जाती है यादे।

कभी ख़ास बन जाती है,
तो कभी राख बन जाती है यादे।

ख़ाली पन्नों पर उतर जाएं तो मशहूर कहानी,
तो कभी अधूरी रह कर किस्सा बन जाती है यादे।

-


17 FEB 2022 AT 21:25

मैं कहानी हूँ कोई अधूरी सी,
जिसका सारांश अभी बाकी है। — % &

-


Fetching Kiran Verma Quotes