जब दिल को धुन लग जाती है,
दुनिया सारी बेगानी हो जाती है।
उसी धुन पर दिल दिमाग लगा होता है,
फिर भला कौन जगता और सोता है।
उसी धुन में मगन बाकी से बेखबर,
फिर तो वही दुनिया और बस वही रब।
उस धुन का जुनून का अपना मजा है,
न हो पूरी वो धुन तो लगती सजा है ।
चलो 'किरन' जीने के लिए बेपरवाह,
दिल को एक सुकून से धुन लगाते है।
छूटता है सब वही धूनी रम जाती है,
जब दिल को कोई धुन लग जाती है।।- Kiran
20 MAR 2023 AT 19:01