14 MAY 2023 AT 16:32

मां तेरी आंखों में गागर है तू प्यार का सागर है।
तेरी ममता से बढ़कर जहां में कहां कुछ भी है।।

मेरे लिए मां अपना तुमने सुख चैन वार दिया।
मेरी ख़ुशी के लिए तुमने हर सपना त्याग दिया।।

कितनी निश्छल कितनी कोमल मां तेरा स्पर्श सुखद,
आंखें धस गई अंदर झुर्रियां चेहरे पर दिखने लगी ,

बाल भी सफेद चमकने लगे उम्र ने जैसे दी हो दस्तक"
फिर भी लगता मां तेरा रूप मनोहर।।।

हर संतान मां तुमको है प्यारा
एक दुलारा तो दूजा आंखों का तारा।
कोई नहीं तुझ सा मां हमें प्यार करता।।

तेरी गोद से सुरक्षित दुनिया में कोई स्थान नहीं।
तेरी लोरी से बढ़ कर मां दुनिया में कोई गान नहीं।।

तुझ से मिली अमृत आहार के जैसी दुनिया में कोई खाद्य पदार्थ नहीं।
तेरे आशीष से बढ़ कर दुनिया में कोई पद या सम्मान पत्र नहीं।।

तेरे चरणों में झुकता सदा भगवान है ,मेरा तो हे मां तू ही चारों धाम है।।

- AK18✒️