kaya   (काया)
660 Followers · 83 Following

read more
Joined 1 July 2018


read more
Joined 1 July 2018
6 APR AT 7:14

सुनो,,,,,
एक बात कहना था कि
तुम्हारा मेरे जिंदगी में होना ही
मेरे लिए सब कुछ पा लेने के बराबर है।


-


11 MAR AT 7:57

बहुत हिम्मती होते हैं कुछ लड़के,,
जो दिल खोल कर रख देते हैं अपनी मोहब्बत के सामने,,
साथ हंसते हैं,, साथ रोते हैं उसके,
और करते हैं रूहानी बातें,,,,,
बिना शर्म और झिझक के,,,।

-


7 AUG 2024 AT 21:21

कुछ फैसले एकाएक नही लिया जाता
वो धीरे धीरे,, ,,
लोगों के द्वारा किए गए व्यवहार के बाद लिया जाता है ,,,

-


12 MAY 2024 AT 21:57

सुन,,,,
तेरे संग बेबाकी से हंसना मुझे अच्छा लगता है,
तुझसे अपना हर राज कहना मुझे अच्छा लगता है,
कोई परेशानी हो,,,, या हो खुशियों भरा कोई पल
मायूस सा लम्हा हो,, या हो सुकून का कोई पल,
तुझसे कहने में कोई झिझक नहीं होती है
तेरी बातों से मेरी आंसू दूर होती है,,,,,
तेरे संग की मुस्कुराहटें सच्ची होती है
और तेरे संग ये तेरी दोस्त बच्ची सी होती है
🤗🤗🤗🤗

-


29 SEP 2023 AT 11:08

मैने एक लड़के से ही पूछा - कि शादी के रिश्ते से लड़के चाहते क्या हैं?
उसने कहा - लड़के यही चाहते हैं कि,, जो लड़की आए उनकी ज़िंदगी में वो एक अच्छी बीवी की तरह घरवाले और उनका ख्याल रखे,, वो अपना पूरा ध्यान बस अपने परिवार को दे।
लड़की अपना सर्किल लिमिट कर दे,,,, दोस्त यार,, अपने मायका इन सबसे कम जुड़ी रहे,,, और ऐसा ही होता है।
जबकि लड़के अपने लिए कोई लिमिट्स नही चाहते,, वो हमेशा आजाद रहना चाहते हैं,,,। और अगर लड़की प्रश्न करे तो लड़के सोचते हैं कि लड़की उन्हे कंट्रोल कर रही है,,,।
तब मेरा मन कहता है कि एक लड़की को शादी से मिलता क्या है?

-


29 SEP 2023 AT 10:50

मैने कहा :- मुझे तकलीफ होती है आपके रैवैये से।
उसने कहा :- औरतों को हमेशा तकलीफ होती है,,, उनका दुःख कोई दूर नही कर सकता।

अब मैं उनके साथ होकर भी उनकी नही हूं,,,,
उनके साथ मुस्कुराकर भी उनकी नही हूं,,,
हर दर्द हर ख़ुशी में साथ होकर भी ,, मैं सिर्फ मेरी हूं।

-


26 AUG 2023 AT 1:03

तुमने कहा था मुझे कि,,,
तुम बिलकुल दिसम्बर की कड़ाके की
सर्दी जैसी हो ,,
जिसमे ठिठुरन तो होती है,पर सुकून भी गजब का है

-


21 AUG 2023 AT 18:33

सुकून का रास्ता शरीर के उस पार
रूहों के दरमियां होता है,,,,,,
जो रूह से जुड़ जाए फिर उसे
कुछ और नहीं सूझता
सुबह की शुरुआत भी वही है और
शाम का आंखिरी पयाम भी वही है,,,,,
और ऐसा सुकून मिलता बहुत मुश्किल से है

-


6 MAR 2023 AT 23:39

रंग हरा, पीला, लाल, नीला,,,,, या
इंद्रधनुष के वो सातों रंग,,,,,
सब छोड़ देगा दामन होली के कुछ दिनों बाद ही,,
पर मेरे सांसों में घुला वो रंग तेरे इश्क़ का
सांसों के टूटने के बाद ही उतर पाएगा,,,,
,,,,,,
प्यार भरे एहसासों के संग,,,,,,,
हैप्पी होली मेरे हमदम 😘

-


1 MAR 2023 AT 23:50

तुम्हारे जाने का वक्त भी आ रहा है धीरे धीरे
और तुम जमाने में उलझे हुए हो,,,,,,
फिर जाकर दूर मुझसे ये मत कहना कि
तुमसे गूफ्तगू का वक्त ही नही मिला,,,,,,,,

-


Fetching kaya Quotes