चाचा नेहरू के जन्मदिवस
बालदिवस की बधाईयां।
नन्हा बचपन,नन्हा बचपन।
नन्हा बचपन कुछ बतलाता
छोटी-छोटी बातों का खजा़ना,
फूलों-सा खिलता प्यारा बचपन,
नन्हा बचपन,नन्हा बचपन।
अनदेखी अटपटी-सी राह बनाता,
खट्ठी-मिट्ठी बाताें का खजा़ना।
पल-पल पहेली बूझे बचपन,
खेलकूद का भंडार है बचपन।
चाहे हो बड़े या बच्चे बचपन,
की यादें संजोए।
- कविता शाह
14 NOV 2019 AT 8:55