karan singh   (KaranKRN)
408 Followers · 581 Following

read more
Joined 7 February 2021


read more
Joined 7 February 2021
1 JUL 2021 AT 13:01

तुमसे है हर साज मेरा,
तुझसे ही हर उमंग।

-


1 JAN 2022 AT 10:46

जमाने को चलकर तो दिखाया है,
उम्मीदों ने हजारों बार।
तो इसबार लगाओ हौसलों को पर्र,
और उड़ने को हो जाओ तैयार।।

-


1 JAN 2022 AT 9:57

हमसे अच्छी तो ,
फरिश्तों की भी बसर क्या होगी।
जो रौनक इधर है ,
वो उधर भी क्या होगी।
अंधेरों ने खुदको जलाकर भी,
हरबार दी रोशनी हमको।
बीती रात जब इतनी हसीन थी,
तो सोचो अब सहर क्या होगी। ।

-


26 DEC 2021 AT 23:54

टूटे हैं ख्वाब हजार, यहाँ भी वहाँ भी।
हुई है वफा भी दागदार,यहाँ भी वहाँ भी।
रब की रहमत पर,कुछ तो यकीन कर 'बन्दे'।
उसका दर तो खुला है,यहाँ भी वहाँ भी।।

-


15 DEC 2021 AT 12:56

Easy to read
but hard to understand.

-


15 DEC 2021 AT 12:46

वो कत्ल करके पूछने आए हैं हाल हमारा,
केसे चुकाये अब हम ये एहसान तुम्हारा।
सज़ा मुक़र्रर करने की जल्दी का शुक्रिया तुम्हारा,
पर अब तो आके बता भी जाओ गुनाह हमारा।।

-


14 DEC 2021 AT 18:53

बात हुई है तो या तो बातों बातों में वो बात हो जाये।
आज अजाये चाँद खिडक़ी पे या आज फिरसे बरसात हो जाये ।

-


14 DEC 2021 AT 18:27

ये श्याम है गुमसुम सी ,कहने को हैं बातें कयी।
जो लब भी ना बोल पाये,वो इशारों में बता दो यारों।।

-


14 DEC 2021 AT 18:06

I can't remember the colour of the sky,
but very well aware of the color of your eye...
I fall for you in first site..
Just don't ask me why..
Your smile still make me wonder,
am i hypnotized..?!
Perhaps I am addicted to love..
How could you put me in high..

-


13 DEC 2021 AT 21:47

ना बचे जब तेरे पास कुछ लुटाने को,उसे इश्क़ कहते हैं।
जब उसे ढूंढो और खुद से ही मुलाक़ात हो,उसे इश्क़ कहते हैं।
ये सयाने लोग क्या जाने आलम-ए-फकीरी यहाँ।
जब शिकायत और दुआ एक से हो, उसे इश्क़ कहते हैं।।

-


Fetching karan singh Quotes