Karan Singh   (Brijesh Namdev)
1 Followers · 2 Following

Joined 8 July 2021


Joined 8 July 2021
19 JUL 2022 AT 19:45

काश....!!!
काश ऐसा हो कभी,
किसी बारिश में,
मेरा हाथ थामे,
तुम चलो मेरे साथ भीगती,
किसी पहाड़ी रास्ते मे,
बातें करते रहें दोनों,
घूमते पगडंडियों पर इधर उधर,
काश ऐसा हो कभी,
किसी पहाड़ी होटल की,
बालकनी से देखें तैरते बादलों को,
और शरारती हों उठे तुम्हारी आँखों का काजल,
काश ऐसा हो कभी...!
काश ऐसा हो कभी......!!!!

-


17 JUL 2022 AT 20:36

"रिश्ता"
जब जुड़े तब बनता है
अलग पड़े तो टूटता है
साथ चलो तो मिलता है
अकेले रहो तो खलता है
चाहो तो दिन, महीने, बरसों तक बना रहता है
ना चाहो तो परसों तक नहीं बन पाता
उमड़ कर खुशियां लाता है
या उम्मीदों को चकनाचूर कर जाता है
ये वही है जो हम सबके बीच होता है
यही तो हमारा "रिश्ता" कहलाता है...!

-


17 JUL 2022 AT 14:06

वो कुछ लड़के, जो सारे संसार का प्रेम रख देते हैं अपनी माँ के बाद सिर्फ़ अपनी प्रेमिका के आंचल में, तो ये एक लड़की का अहोभाग्य है, मगर जब वो लड़की इस निश्छल प्रेम को प्रेम नहीं भिक्षा समझती है, तो ये उस लड़के का नहीं, बल्कि उस लड़की का दुर्भाग्य है.
#शुभ_दोपहर

-


12 JUL 2022 AT 19:37

ढाई अक्षर प्रेम के
एक तुम लिखो
एक मैं।
और रह जाये जो आधा
हाथ थाम मेरा
कुछ तुम लिखो
कुछ मैं।।

-


10 JUL 2022 AT 20:20

उसी रिश्ते की उम्र लम्बी होती है.....!!

जहाँ लोग एक दूसरे को समझते है परखते नही....!!

-


22 JUN 2022 AT 19:17

आप समंदर की बात करती हो..
हम तो आपकी आँखों मे डूब जाना चाहते है..!!

-


22 JUN 2022 AT 18:47

तू भी ख़ामख़ा बढ़ रही है ऐ धूप...
इस शहर में पिघलने वाले नहीं हैं..!!

-


14 MAY 2022 AT 14:29

मैं बताना तो नहीं चाहता उसे, मगर रहा भी नहीं जाता,
उसकी आंखों में खुशी अब, देखे बिना रहा भी नहीं जाता,
मैंने कब से संजो रखे हैं वो पल, उसके साथ बिताने को,
कितना मगर करूँ इन्तज़ार, अब तो रहा भी नहीं जाता,
सोचता हूँ इस तरह से मैं, जैसे कि वो मेरे सामने हो,
सामना करने से कतराते हैं, और दूर तो रहा भी नहीं जाता..!!

-


14 MAY 2022 AT 14:24

आप पूंछ लेना सुबह से न यकीन हो तो शाम से
ये दिल♥️ धड़कता है सिर्फ आपके नाम से!!

-


6 APR 2022 AT 14:30

दिल के रिश्ते तो किस्मत से मिलते हैं
वरना मुलाकात तो हज़ारों से होती है।।

-


Fetching Karan Singh Quotes