नतमस्तक करती कनक
मां की ममता देखी है..!
वो एक बात पुरानी कहती है,
दो बार सलामी देती है ,
लिपटा था इसमें लाल मेरा,
बुरा था उस दिन हाल मेरा,
गांव में मातम छाया था
जब मेरा बेटा घर आया था,
यादों का श्रृंगार तिरंगा
लहराती हर बार तिरंगा,
आंखों से आंसू बहते हैं,
मन ही मन खुद को कहते हैैं...
भाग्यशाली हूं मैं मां उसकी,
जो अमर शहीद उसे कहते हैं,
मैं उसे देखकर जीती थी,
आंखों का तारा कहती थी,
जेष्ठ पुत्र था वो मेरा शान से सबको कहती थी,
खोया था उस दिन लाल मेरा,
बुरा था उस दिन हाल मेरा,
हम सबका है शान तिरंगा,
भारत का अभिमान तिरंगा,
एक बात पुरानी कहती हूं,
यादों के सहारे रहती हूं..!
जय हिन्द जय भारत.. कनक रतनू
-
Kanak ratnoo
(Kanak ratnoo)
79 Followers · 4 Following
जय माँ करणी 🙏
मैं रतनू
निवेदन करती हूँ आप से अगर मेरे विचार अच्छे लेगें आप को तो हि like ... read more
मैं रतनू
निवेदन करती हूँ आप से अगर मेरे विचार अच्छे लेगें आप को तो हि like ... read more
Joined 3 April 2019
27 JAN 2022 AT 19:23
18 JAN 2022 AT 10:43
जिद करना ही है,तो ईश्वर से करो ना
यकीनन
एक दिन पूरा जरूर होगा..! 💯-
9 DEC 2021 AT 10:52
अंजाम अंदाज सब लगाया करो,
रुठे जो कोई आपसे अपना,
तो उसे हर बार मनाया करो..!
-
7 DEC 2021 AT 22:33
कुछ बातें अक्सर जहन में रह जाती है,
लाख कोशिशों के बावजूद,
सिर्फ वो एक बात याद आती है..!
-
23 OCT 2021 AT 20:15
कुछ खुशियां, कुछ गम लिखा मैंने
खुद से ज्यादा ,लोगों से कम लिखा मैंने.!-