Jessy   (Jyo...✍🦋)
134 Followers · 77 Following

Joined 4 October 2018


Joined 4 October 2018
18 OCT 2022 AT 16:00

यूँ तो कुछ ज्यादा नही किया हमने,
कुछ नया सीखना था, वो सीख लिया हमने,
वो सब कहते थे ... तुमसे नही हो पाएगा ये,
बस आज वही सब कुछ कर लिया हमने।

-


14 SEP 2022 AT 19:56

एक लेखक के तरकश का तीर है हिन्दी,
इस देश की मिट्टी की तक़दीर है हिन्दी,
सिर्फ भाषा नहीं एक एहसास है हिन्दी,
फिर क्यूँ अंग्रेजी आजादी और वनवास है हिन्दी।

-


9 JUL 2022 AT 21:02

इस वक़्त से बेहतर एक वक़्त आएगा ,
तुझे वो सब हासिल होगा, जो तू चाहेगा ,
तेरी राहों के काँटे भी सूख जायेंगे,
तू जिस तरफ देखेगा फूल खिल जायेंगे,
वो प्यार भरे चेहरे तेरे आसपास होंगे,
वो मुस्कराहट देखकर तेरा दिन बन जाएगा,
तू वक़्त देखने को घड़ी नही खरीदेगा,
कामयाबी से रिश्ता वक़्त तेरा बतायेगा,
तेरी सादगी में भी एक पहचान होगी,
तेरा आईना भी तुझपे फिदा हो जाएगा,
तू सब्र का दामन थाम के चलना,
दौलत-शोहरत का खाका तेरी ज़मी बन जाएगा।

-


17 JAN 2022 AT 22:32

मुझे तेरी यादों से रिहाई चाहिये,
मुझे मेरा घर खाली चाहिये,
नए रंगों में हो ये दीवार और छत,
मुझे अब सुकून संग कुड़माई चाहिए।

-


21 DEC 2021 AT 21:08

अभी धुन्ध छटी नही है,
अभी कोहरा हटा नही है,
अभी सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है,
अभी उन्हें इश्क़... हुआ नही है।

-


20 DEC 2021 AT 0:08

उसकी महफ़िल में बहुत समझदार लोग आते हैं,
वहाँ हमारी समझ से परे लोग आते हैं,
हमें उसने पुकारा अगर तो उसकी तौहीन हो जायेगी,
वो बहुत समझदार हैं , सो चलो हम ही लौट जाते हैं।

-


21 OCT 2021 AT 1:29

Love is all about sacrifice ...

Sacrifice for each other.
Not to sacrifice each other, for society.

-


7 SEP 2021 AT 19:29

एहसास नही था कि समंदर यूँ भर जाएगा,
साहिल को पार कर बस्ती को निगल जाएग।

-


6 SEP 2021 AT 22:09

उस चेहरे पर अब अक्सर बेताबी दिखती है,
वो आँखें भी अब खाली खाली दिखती हैं।

-


1 SEP 2021 AT 11:30

वो ख़ामोश हैं... क्या इसलिए तकरार है,
या ये तकरार है,वो इसलिए ख़ामोश हैं।

-


Fetching Jessy Quotes