It's Pandey   (Princi Pandey ✍)
729 Followers · 5 Following

му ℓιƒє ιѕ ησт α ∂яєαм... му ∂яєαмѕ αяє му ℓιƒє💕
ι ρяσυ∂ℓу ѕαу ι αм ιη∂ιαη🇮🇳
Joined 9 May 2021


му ℓιƒє ιѕ ησт α ∂яєαм... му ∂яєαмѕ αяє му ℓιƒє💕
ι ρяσυ∂ℓу ѕαу ι αм ιη∂ιαη🇮🇳
Joined 9 May 2021
11 MAR AT 9:56

एक छोटी सी ख्वाहिश है
कहो ना, पूरी करोगे?
मुझे सुकून मिलता है बातों से तुम्हारी,
कहो ना, मुझसे अपना वक्त साझा करोगे?
मैं जो गुमसुम हो‌ जाती हूँ,
तुम ले आते हो मेरी मुस्कुराहट वापस,
कहो ना, यूँ ही हर रोज,
मेरे मुस्कुराने की वजह बनोगे?
यूँ तो बहुत मुश्किल है,
ये जिंदगी का सफर,
कहो ना, तुम मेरे हमसफ़र बनोगे?
इतनी सी तो ख्वाहिश है मेरी,
कहो ना, तुम इसे पूरा करोगे?

-


11 MAR AT 9:48

प्रेम में ये नियम पुराना है...!
एक सीता बनकर भी तड़पी है,
एक राधा बनकर भी रोयी है...!

-


25 DEC 2023 AT 16:18

तू चाहिए मुझे मेरी पूरी जिंदगी के लिए....मैं प्रेम में प्रेमिका से ज्यादा तुम्हारी मित्र बन कर रहना चाहूंगी!!
अगर होगी गलतियां, नादानियां मुझसे, मैं तुम्हारी प्यारी सी डांट भी सुनूंगी! 💓

और अगर करोगे गलतियां तुम कभी, तो सही नहीं होगा तुम्हारे लिए...! तब मैं तुमसे तुम्हारे लिए लड़ जाउंगी.... मेरी तुम्हारी, खुशियों और गमों को एक दूजे संग बांट लेना चाहूंगी....!

प्रेम को आजमाने से ज्यादा तुम्हारे दिल की बातों को समझ लेना चाहूंगी!! कभी जो गलतफहमियां हुई दरमियाँ हमारे...! तुम्हें गलत बताने के साथ मैं अपनी गलतियां भी गिनाऊंगी...!

-


25 DEC 2023 AT 16:13

इस साल ने बहुत कुछ सिखाया है,
किसी की बेपरवाही ने रुलाया है..!

किसी ने अकेले होने का एहसास कराया है,
वर्षों बाद किसी ने असली रंग दिखाया है..!

किसी ने अकेले जीना सिखाया है,
अपना बनाकर ठुकराया है..!

किसी ने रिश्ते निभाना सिखाया है,
हाथ थाम कर Special feel कराया है..!

किसी ने सब्र करना सिखाया है,
दूर से नजदीक होने का एहसास कराया है..!

किसी ने जीवन भर का रिश्ता बनाया है,
दोस्त नहीं किसी ने बहन 💓 बनाया है..!


किसी ने अपनी जिंदगी से हटाया है,
तो किसी ने जिंदगी बनाया है..!


-


19 DEC 2023 AT 10:00

खामोश हो चुकी है उसकी हर शिकायते
खुशी अब उसके चेहरे पर बसती है!

रो दिया करता था जो शख्स मेरे सामने
खामोशियां अब हम दोनो के बीच रहते हैं!

तन्हाइयों में याद कर लेता है वो हमें
अब उसकी आंखे किसी और का कंधा भिगाती है।

-


19 DEC 2023 AT 9:52

उसका क्या है! उसको सहने देते हैं
घर की बातें घर में रहने देते हैं

हम पर बहुत जिम्मेदारी है
उसकी आँखें? उसका क्या है, छोड़ो बहने देते हैं

-


19 DEC 2023 AT 9:49

एक हुनर है जो कर गयी हूँ मैं
सब के दिल से उतर गयी हूँ मैं

-


19 DEC 2023 AT 9:46

चली थी एक मंज़र लिए
नजरों में एक चेहरा लिए!

किसको खबर थी, मेरी कश्ती की
चले थे सब, मौज ए सेहरा लिए!

आज शाम बैठी सोचती हूँ
निकलेगा कल का सूरज किसके लिए!

अब खत्म हो जाये ये दास्ताँ तो अच्छा है
थक गयी हूँ, अपने कांधे पे अपना जनाजा लिए....!!

-


19 DEC 2023 AT 9:42

मिलता है मगर बिछड़ने की शर्त पर,
जिंदा रहने की कसम देता है मगर मरने की शर्त पर।

जिंदगी ये तेरी अदा है या बेबसी मेरी,
हौसला मिलता है मगर डरने की शर्त पर।

पल दो पल से ज्यादा कहीं भी रूकता नहीं,
वक्त अच्छा आता है मगर गुजरने की शर्त पर।

हम किस बात का भरोसा करें,
वो वादा भी करता है मुकरने की शर्त पर।

-


17 DEC 2023 AT 15:21

अजीब जुल्म करती है तेरी यादें

सोंचू तो बिखर जाऊँ
ना सोंचू तो किधर जाऊँ

-


Fetching It's Pandey Quotes