1 JUL 2020 AT 15:37

तसल्ली है.
दिल है, दर्द है, टूटे ख्वाबों की चुभन भी है,
पता है की वो वक्त लोटकर आने वाला नहीं है,
ओर वक्त के साथ वो शख्स भी कहीं खो गया है,
जो कल तक करीब था, अज़ीज़ था,
कभी आंखों का नूर बने रहता था,
सब बिखर गया, टूट गया,
ओर कहीं हम भी सिमट कर रह गए,
पर एक तसल्ली दिल को है,
जितना भी इश्क किया दिल चीरकर किया.
कहीं भी वो शख्स रहेगा पर उसका ठीकाना सिर्फ हमारा दिल रहेगा.
हेमांगी

-