28 JUN 2020 AT 23:29

तलाश जारी है
सब होकर भी लोग तन्हा है,
कहने को तो सब अपने है,
पर जरुरत के वक्त अपनों को ढूंढना पडता है,
तलाश जारी है उस अपनेपन के रिश्तों की जो भीड़ में तन्हा नहीं कर जाते है.

सफलता के शिखर पर हरकोई चढना चाहता है,
असफल होने पर धीरे धीरे हर कोई हाथ छुडा जाता है,
आज भी तलाश जारी है उस एक शख्स की जो असफल होने पर सर रखने के लिए अपना कंधा आगे कर देता है.

रोज नए लोगों से मिल रहे है,
ओर की बातों से खूश होने का दावा कर रहे है,
तलाश जारी है अपने आप की जो ओरों की बातों मे खूद को ही खो रहा है.

मन मे मलाल है,
दिल मे ढेर सारी दरार है,
तलाश जारी है उस सुकून देने वाली गोद की जो दर्द को भूला कर मुस्कुराना सीखा दे.
हेमांगी

-