सारा रंग बिखर जाता है.
रंगरेज सा तु जब दिल को रंग जाता है,
रुके हुए वक्त में कुछ लम्हें जीना सीखा जाता है,
तब सारा रंग बिखर जाता है.
हथेली पर जब तेरे नाम की महेंदी रचती है,
कानों पर लगा झुमका जब तेरा नाम पुकारता है,
तब सारा रंग बिखर जाता है.
मुद्दतों के बाद जब तुम मिलते हो,
ओर जब मे तुम्हारी बाहों में बिखर जाती हुं,
तब सारा रंग बिखर जाता है.
हेमांगी-
31 MAY 2020 AT 15:19