मन के कैनवास पर.
मन के कैनवास पर बहोत सी तस्वीरे उभरती है,बनती है,मीटती है,
कुछ ख्याल भी सजते सवरते है,
कुछ तस्वीर से मन खूश हो जाता है,
और कुछ तस्वीर से पीडा़ से दामन जूड जाता है,
बहोत कुछ सीखा है जीवन से,
वो सब कुछ एक फिल्म की तरह मन के कैनवास की सतेह पर आ जाता है,
एक पल में कभी कभी बरसो का इन्तज़ार ख्तम कर जाता है,
कभी सूकुन दे जाता है,
उन पलो को फिर से जीया हो ऐसा एहसास करवा जाता है,
ये मन का कैनवास मुझे एक पल में नया कर जाता है.
हेमांगी-
30 DEC 2022 AT 17:13