कुछ रास्ते.
बहुत से रास्ते है जिंदगी में,
कुछ रास्तों में तुम मिलोगे,
औंर कुछ तुमसे अलग,
कुछ रास्तों का ठिकाना तुम हो,
कुछ आगे के म़ोड से मुड जाते है,
भिन्न भिन्न रास्तों पर भिन्न भिन्न लोग मिलतें है,
कुछ जिंदगी में रहते है,
तो कुछ से जिंदगी होती है,
और कुछ तो ओस की बूंद की तरह आकर कहीं खो से जाते है,
जेसे थे भी ओर नहीं भी,
हर रास्ता कुछ ना कुछ शिक्षा जरूर देता है,
जिंदगी मे हर रास्ता स्वीकार्य नहीं होता,
कुछ रास्ते उस जहाँ मे ले जाते है,
जहां से वापस आना नामुमकिन सा लगता है,
जो आपको सिर्फ ओर सिर्फ बरबादी की ओर ले जाता है.
हेमांगी-
12 JUL 2020 AT 18:21