कुछ लोग खूशबू से होते है,
उनकी रूह में एक अजीब सा इत्र महकता रहता है,
या शायद वो रूह इतनी पाक होती है की उन के आस पास आने से फिज़ा में खूशबूं महेकने लगती है,
वो जब पास बैठते है तो सारा वक्त कहीं ठहर सा जाता है,
दूर हो कर भी वो आस पास ही महेकते रहते है,
उनकी बातो से,आवाज़ से दिल को सूकुन मिलता है,
सबकुछ सकारात्मक होने लगता है,
और हम भी महेकनें लगते है.
हेमांगी-
11 APR 2022 AT 14:44