जिंदगी सुन.
तु जितनी रंगीन है,
उतनी ही दिलचस्प है,
सवालों के भंवर में सबको फसाती है,
सवाल का जवाब जब ढूंढने निकलते है,
ज़ब जवाब मिलने भी लगता है,
तब नया सवाल लेकर दरवाज़े पर खडी मिलती है,
बहुत से हसीन लम्हों के काफिले से बनी है तुं,
हर नये दिन तु खूबसूरत लगती है,
जब खूद कों सवरती हूं,
तब तु निखरती है,
हर नये दिन तुज से इश्क़ करते है.
हेमांगी
-
25 JUL 2020 AT 16:20