हर कहानी के पीछे.
हर कहांनी के पीछे कोई एक कहानी होती है,
जो लोगों की नजरों से छीपी होती है,
कुछ राज़ होते है उनमें तो कुछ सपनों की उड़ान,
कुछ टूटें ख्वाबो का महल तो कुछ अधूरें अरमानों की चूभन,
कुछ सीसकती रातों के आँसू,तो कुछ टूटे दिल की मुस्कान,
सबकुछ होता है हर कहानी के पीछे,
बस नहीं होता तो सिर्फ वो किरदार जो कहानी जीता है.
हेमांगी-
24 MAY 2021 AT 17:01