Harshita Richa   (हर्षिता ऋचा)
49 Followers · 7 Following

Joined 28 February 2019


Joined 28 February 2019
7 DEC 2022 AT 22:11

आपकी कदमों की आहटें
आपके तेज चलने का वो अंदाज
हाथ पकड़ के लिखना सिखाना
थके रात को कहानियां सुनाना
हम सबसे आगे हो
सूरज से पहले हमे जगाना
लोगो से हमारी तारीफ करना
साथ कई नईं जगहों पे ले जाना
सही गलत का फर्क सिखाना
हम बच्चो को बुढ़ापा दिखाना
आपकी कुछ कुछ यादें है , स्पर्श हैं
जिसे याद कर हम मुस्कुराया करते है
आप तो नहीं है अब...
पर,ये धूमिल सी यादें बड़ी प्यारी सी
अनुभूति कराते हैं।

-


30 AUG 2022 AT 17:54

सफ़र-ए-ज़िंदगी में ये जो हंसते-मुस्कुराते, आते-जाते चेहरे हैं...
जी लो इनको, कल को नहीं मिलेंगे ये, समझो! जिंदगी के राज़ ये गहरे हैं।।

-


22 APR 2022 AT 11:46

सुकून हो क्या तुम, आओ क्षण भर साथ बैठते है,
बरसों बाद जो मिली हो हमे, जो भूल गए थे हम
आओ ना थोड़ा ही सही, फिर से खुल के हंसते हैं।।

-


7 FEB 2022 AT 10:30

छोड़ चली आप हमें यूं,
पूरे भारत में मायूसी छाया था।
विलीन हो गई जहा स्वर कोकिला,
वो ख़ाक भी उस दिन गाया था।।— % &

-


18 OCT 2021 AT 19:37

|| माँ ||

पूरा दिन आप साथ हो,इतना भी नहीं चाहिए
बस सोने से पहले और जगने के बाद
आपका ही चेहरा दिख जाए 😊

-


23 JUN 2021 AT 22:34

वो सारे यादें-फसाने ,नगमे -तराने
जो हमें दिया था ना आपने
उन्हें अपने भी साथ रखिएगा।
हम तो नहीं भुले आपको !
आप भी हमें
याद रखियेगा।।

-


14 FEB 2021 AT 20:42

आप किसी को तब तक ही प्यार कर सकते हो, जब तक आप चाहो।
और आप किसी के साथ दो conditions में ही खुश रेह सकते हो :

1. जब आप, बस आप उसको चाहते हो पूरे दिल से, आपको उसकी हर गलतियां,हर नादानियां अच्छी लगती हैं। आप बस ये चाहते है वो खुश रहे ।

2. जब दोनों खुश हो, आपको भी उससे वहीं मिले जो आप उसे दे रहे हो .

जबरदस्ती नाम की कोई चीज तो होती ही नहीं प्यार में। ना आप किसी को जबरदस्ती प्यार कर सकते हो, ना करवा सकते हो।
तो यदि कोई आपको प्यार करता है, तो try to respect that क्यूंकि ये उनकी मरजी हैं, आपकी नहीं !
कल को बदल भी सकती है।

-


29 DEC 2020 AT 20:25

तू था तू अब नहीं हैं!!
जो नहीं हैं ,
उसके लिए व्यग्र है मन
जो है उसका कद्र नहीं हैं।।

-


17 DEC 2020 AT 22:36

अंत आरंभ से अधिक कठिन है
चक्रव्यूह का भेदन करने,
युद्ध में खड़ा फिर से लड़ने ,
चल पड़ा है अभिमन्यु
विजय मार्ग का दर्शन करने।
चल पड़ा है उस मार्ग को
समापन जिसका हाय! जटिल है
अंत आरंभ से अधिक कठिन है।।

प्रेम राग के फुल खिल रहे
देखो राधा श्याम मिल रहे ,
शुरु हुआ जो प्रेम प्रसंग है
सहना उनको जीवन तरंग है।
प्रेम राग के चीर जुदाई
हाय! बला ये कहा से आई,
दुर्लभ हुआ उनका मिलन है
अंत आरंभ से अधिक कठिन है ।।

एक बीज मिट्टी में बोया
पौधा जागा, था जो सोया,
साख- पात भी बड़े हो गये
फल-फुल भी सबको भा गये।
वृद्ध हुआ अब ये तरु
ना चल रहा अब कोई जतन है
अंत आरंभ से अधिक कठिन है।।

-


28 NOV 2020 AT 21:40

जब मैं ही तुम हो तुम ही मैं ~
फिर कैसी तू - तू , मैं - मैं

-


Fetching Harshita Richa Quotes